HeadlinesJharkhandStatesTrending

पूर्व CM रघुवर दास आज पलामू दौरे पर, कल अनिल चौरसिया की श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज पलामू पहुंचेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज पहुंचेंगे पलामू, कल अनिल चौरसिया की श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल

Palamu: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने निर्धारित जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार को पलामू पहुंचेंगे। वे आज रात डालटनगंज परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद मंगलवार, 16 जून को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए प्रबुद्ध जनों से मुलाकात करेंगे और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं जानकारी भी लेंगे।

प्रेस वार्ता के बाद जाएंगे चैनपुर

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार सुबह 10:30 बजे डालटनगंज स्थित चंद्रा रेजिडेंसी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे चैनपुर प्रखंड के किनी गांव के लिए रवाना होंगे।

श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल

किनी में डाल्टनगंज-भंडारिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया के पिता स्वर्गीय अनिल कुमार चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रघुवर दास शामिल होंगे। इस दौरान वे स्वर्गीय अनिल चौरसिया को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी लेंगे हिस्सा

श्रद्धांजलि सभा के साथ आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी पूर्व मुख्यमंत्री भाग लेंगे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी संगठन ने उनके स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button