Jamshedpur: Yogi Adityanath ने आज झारखंड के जमशेदपुर में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार किया, जहां उन्होंने I.N.D.I.A गठबंधन पर जमकर हमला बोला।
लोगों ने कहा- दंगा हो जाएगा।
हमने कहा- एक बार आर-पार हो ही जाए, देखा जाएगा… pic.twitter.com/nYNI0NCmP7
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 5, 2024
उन्होंने जनता को चेताते हुए कहा कि पांच साल पहले की गई गलती दोबारा न दोहराएं और इस बार राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाएं।
Yogi Adityanath: झामुमो-कांग्रेस सरकार पर आरोप
साकची में चुनावी सभा के दौरान योगी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की, तो वहीं हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ये सरकार विकास नहीं, विनाश का प्रतीक रही है। उन्होंने झारखंड में बालू, जंगल और स्वाभिमान को बेचा जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को पिछली गलती से सबक लेना चाहिए।
Yogi Adityanath: बांग्लादेशी घुसपैठ और जिहाद पर टिप्पणी
योगी ने दावा किया कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने के बाद से बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ बढ़ी है, जिससे झारखंड का भौगोलिक परिदृश्य बदल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में लैंड और लव जिहाद चल रहे हैं, जिसे रोकने के लिए एनडीए की सरकार जरूरी है।

Yogi Adityanath: दुर्गा पूजा और रामनवमी जुलूस के लिए एनडीए जरूरी
योगी ने कहा कि वर्तमान सरकार दुर्गा पूजा और रामनवमी के जुलूस निकालने की अनुमति नहीं देती। इसलिए अगर सुरक्षित धार्मिक आयोजनों की इच्छा है तो एनडीए की डबल इंजन सरकार को चुनें। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है।
भ्रष्टाचार के आरोप
योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से राज्य में बालू, कोयला और भूमि घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं से जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास, पश्चिम से सरयू राय, पोटका से मीरा मुंडा, और जुगसलाई से रामचंद्र सहिस को वोट देने की अपील की।
Yogi Adityanath की पांच गारंटियाँ
योगी आदित्यनाथ ने राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने पर पांच योजनाओं की गारंटी दी:
- लक्ष्मी जोहार योजना में 500 रुपये में गैस सिलेंडर और साल में दो मुफ्त सिलेंडर,
- गोगो दीदी योजना में हर महिला को 2100 रुपये मासिक सम्मान राशि,
- 21 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास,
- घर निर्माण के लिए मुफ्त बालू,
- स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को दो साल तक 2000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता।
उन्होंने वादा किया कि डबल इंजन सरकार आने पर पांच साल में 2.87 लाख रिक्त सरकारी पदों पर निष्पक्ष भर्ती होगी और युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने झारखंड की जनता से सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि के लिए एनडीए को वोट देने की अपील की।
-
Bihar Politics: दिल्ली से लौटते ही नीतीश कुमार के आवास पहुंचे Samrat Choudhary -
Bihar Politics: लालू यादव पहुंचे सिंगापुर, रूटीन हेल्थ चेकअप के साथ पारिवारिक कलह पर टिकीं नजरें -
होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेगी अमेरिकी नाकेबंदी, Donald Trump ने दिए तुरंत रास्ते खोलने के आदेश -
एम्बुलेंस संचालन का ठेका योग्यता नहीं, क़ौम देख कर दिया गया- BJP -
BJP प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में किया गया था सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन -
CM Hemant Soren से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ श्री अनुराग बेहर ने की शिष्टाचार मुलाकात -
SIR और जनगणना को लेकर JMM का मिशन मोड, बूथ – BLA स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी पार्टी -
“घुसपैठ के मुद्दे पर BJP का हेमंत सरकार पर हमला, संथाल में डिटेंशन सेंटर की मांग” -
Jharkhand News: नवनियुक्त सहायक आचार्यों को बड़ी राहत, 31 मई तक मिलेगा वेतन” -
Jharkhand News: झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, आंधी-बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत” -
भ्रष्टाचार को जिस प्रकार शिष्टाचार के रूप में राज्य सरकार ने अंगीकार कर लिया है कि अब तो शब्द ही पड़ गए हैं कम- Babulal Marandi -
CM Hemant Soren की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई संपन्न -
झारखंड में 5 हजार CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी, हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश” -
वनवासी’ बयान पर रांची में विरोध, अमित शाह का पुतला दहन -
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न- CM Hemant Soren -
झारखंड में 5 हजार CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी, हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश” -
“स्वास्थ्य विभाग में घोटालों का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने मांगी CBI जांच” -
Jharkhand News: “रांची में महिला कर्मी की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर हत्या और लापरवाही का आरोप” -
Jharkhand News: राज्यसभा चुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, NDA को 24 से 28 तक पहुंचने की चुनौती” -
अच्छे दिन में इंजन बीमार’: इथेनॉल नीति पर केंद्र सरकार को JMM का तंज
