CM Hemant Soren से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ श्री अनुराग बेहर ने की शिष्टाचार मुलाकात
admin
Hemant Soren
CM Hemant Soren से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ श्री अनुराग बेहर ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर Hemant Soren एवं उनके बीच रांची में फाउंडेशन द्वारा बनाए जा रहे अजीम प्रेमजी मेडिकल यूनिवर्सिटी, एक हजार शैय्या वाले मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल एवं स्कूल की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
साथ ही राज्य में साझा सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र पर भी कार्य किए जाने के संबंध में सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। मौके पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के झारखंड हेड श्री राकेश तिवारी एवं फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड श्री कैलाश कांडपाल उपस्थित रहे।