देवघर में AIIMS का दूसरा दीक्षांत समारोह, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रहे मुख्य अतिथि
देवघर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, AIIMS के दूसरे दीक्षांत समारोह का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
admin
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, AIIMS के दूसरे दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
Deoghar: भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को विशेष विमान से झारखंड के देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव भी मौजूद रहे।
उपराष्ट्रपति देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ
AIIMS देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह की शुरुआत उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह चिकित्सा शिक्षा पूरी करने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान सफल और मेधावी छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जानी हैं।
कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग हुए शामिल
दीक्षांत समारोह में गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा और देवघर के विधायक सुरेश पासवान समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े इस महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित किया जा रहा है।