Jharkhand News: नवनियुक्त सहायक आचार्यों को बड़ी राहत, 31 मई तक मिलेगा वेतन”

JAC को सरकार का अल्टीमेटम, 30 मई तक सौंपनी होगी सर्टिफिकेट जांच रिपोर्ट”

Jharkhand News: झारखंड में पिछले कई महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे नवनियुक्त सहायक आचार्यों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि सभी कार्यरत सहायक आचार्यों का वेतन 31 मई तक जारी कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद स्कूली शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया तेज कर दी है।

सर्टिफिकेट जांच के कारण नहीं रुकेगा वेतन: Jharkhand News

सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रमाण पत्रों की जांच एक आंतरिक प्रशासनिक प्रक्रिया है और इसकी वजह से शिक्षकों का वेतन रोका नहीं जा सकता। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण नवनियुक्त शिक्षक आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे थे।

JAC को 30 मई तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश: Jharkhand News

शिक्षा विभाग ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को 30 मई तक प्रमाण पत्र जांच रिपोर्ट सौंपने का अल्टीमेटम दिया है, ताकि भुगतान प्रक्रिया में और देरी न हो।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए थे निर्देश: Jharkhand News

26 मई को आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि सर्टिफिकेट जांच की प्रक्रिया के कारण काम कर रहे शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर होगी कार्रवाई: Jharkhand News

सरकार ने यह भी साफ किया है कि यदि भविष्य में जांच के दौरान किसी शिक्षक का प्रमाण पत्र फर्जी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अब तक किए गए भुगतान की वसूली भी की जाएगी।

शिक्षकों में खुशी का माहौल

सरकार के इस फैसले के बाद नवनियुक्त सहायक आचार्यों में राहत और खुशी का माहौल है। लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें उम्मीद है कि महीने के अंत तक उनके खा”ते में वेतन पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़े: CM Hemant Soren की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई संपन्न

Exit mobile version