वॉशिंगटन/तेहरान: वैश्विक व्यापार और कच्चे तेल की सप्लाई चेन को लेकर एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से नौसैनिक नाकेबंदी (Naval Blockade) को तुरंत हटाने का संकेत दे दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए साफ किया कि इस स्ट्रेट को दोनों तरफ से बिना किसी टोल के, अनियंत्रित शिपिंग ट्रैफिक के लिए तुरंत खोल दिया जाए। हालांकि, इसके बदले अमेरिका ने ईरान के सामने परमाणु कार्यक्रम को हमेशा के लिए बंद करने की सख्त शर्त रखी है।
‘कभी नहीं बनाएंगे न्यूक्लियर बम’: Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर ईरान को चेतावनी और प्रस्ताव दोनों एक साथ दिए हैं। ट्रंप ने कहा: “ईरान को इस बात पर अपनी सहमति देनी होगी कि वे भविष्य में कभी भी न्यूक्लियर वेपन या बम नहीं बनाएंगे। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत बिना किसी टैक्स या टोल के अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।”
समुद्र में बिछी ‘वॉटर माइन्स’ को किया जाएगा नष्ट: Donald Trump
ट्रंप ने सुरक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि समुद्र में जितने भी वॉटर माइन्स (Water Mines) बिछाए गए हैं, उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, अमेरिकी अंडर-वॉटर माइन स्वीपर्स ने पहले ही कई खतरनाक माइन्स को डेटोनेट करके हटा दिया है। अब बाकी बची हुई माइन्स को हटाने की जिम्मेदारी ईरान की होगी। उन्होंने कहा कि हमारी इस अभूतपूर्व नौसैनिक नाकेबंदी के कारण जो जहाज पिछले कई दिनों से फंसे हुए थे, वे अब अपने घर वापसी की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
‘न्यूक्लियर डस्ट’ को बाहर निकालेगा अमेरिका: Donald Trump
ट्रंप ने अपने चिरपरिचित अंदाज में दुनिया को खुशखबरी देते हुए जहाजों पर मौजूद क्रू मेंबर्स से कहा कि वे अपने परिवारों को ‘उनके पसंदीदा राष्ट्रपति’ की तरफ से नमस्कार कहें। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि करीब 11 महीने पहले अमेरिकी B2 बॉम्बर विमानों ने ईरान के जिन पहाड़ों और अंडरग्राउंड ठिकानों को मलबे में तब्दील कर दिया था, उसके नीचे दबी ‘न्यूक्लियर डस्ट’ (परमाणु कचरे) को अमेरिका बाहर निकालेगा। यह काम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के साथ मिलकर किया जाएगा और इसे पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा।
अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की सुगबुगाहट: Donald Trump
व्हाइट हाउस और अंतरराष्ट्रीय राजनयिक सूत्रों के हवाले से खबर है कि अमेरिका और ईरान के वार्ताकारों के बीच एक समझौता पत्र (MoU) का मसौदा तैयार हो चुका है। इस समझौते के तहत:
-
मौजूदा युद्धविराम को 60 दिनों के लिए और आगे बढ़ाया जा सकता है।
-
इस दौरान दोनों देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर स्थायी रोक लगाने के लिए बातचीत की मेज पर होंगे।
-
फिलहाल इस डील में किसी भी तरह के फंड या पैसों का लेन-देन नहीं होगा।
अंतिम मुहर लगना अभी बाकी: हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी प्रशासन की तरफ से इस एमओयू पर अंतिम हस्ताक्षर होना अभी बाकी है। अमेरिकी अधिकारी इसे अंतिम रूप देने से पहले गहन समीक्षा कर रहे हैं, जिसके लिए ट्रंप सिचुएशन रूम में एक हाई-लेवल बैठक भी करने जा रहे हैं।
