पाकुड़ में 100 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट का सहारा, इलाज बीच में नहीं छोड़ने की अपील

झारखंड स्थापना दिवस पर पाकुड़ के रविन्द्र भवन टाउन हॉल में 100 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने नियमित दवा लेने की अपील की।

झारखंड स्थापना दिवस पर पाकुड़ के 100 टीबी मरीजों को मिली पोषण किट, नियमित दवा लेने की दी गई सलाह

पाकुड़। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य समिति की पहल पर रविन्द्र भवन टाउन हॉल में पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के 100 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरित की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के दौरान बेहतर पोषण उपलब्ध कराने में सहयोग करना था। पोषण किट मिलने से मरीजों को इलाज के दौरान संतुलित आहार की जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी।

टीबी मरीजों को नियमित दवा लेने की अपील

कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने संतुलित आहार लेने के साथ टीबी का पूरा इलाज कराने और बीच में दवा नहीं छोड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान नियमित दवा सेवन और बेहतर पोषण पर ध्यान देना जरूरी है।

रिपोर्ट: नंद किशोर मंडल, पाकुड़

↑
Exit mobile version