MMDR कानून पर केंद्र से टकराव, हेमंत सोरेन ने विधानसभा में रखा पुनर्विचार प्रस्ताव

झारखंड विधानसभा में CM हेमंत सोरेन ने केंद्र के खनन संशोधन कानून 2026 पर पुनर्विचार का प्रस्ताव पेश किया। राज्य सरकार को सालाना 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका है।

झारखंड को हर साल 13 हजार करोड़ के राजस्व नुकसान की आशंका, CM हेमंत सोरेन ने विधानसभा में रखा खनन कानून पर पुनर्विचार का प्रस्ताव

रांची: झारखंड के खनिज और वित्तीय अधिकारों को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के नए खनन संशोधन कानून पर पुनर्विचार की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को विधानसभा के विशेष सत्र में The Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Act, 2026 पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने का प्रस्ताव पेश किया। राज्य सरकार ने आशंका जताई है कि इस कानून के लागू होने से झारखंड को हर साल करीब 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है।

विधानसभा सचिवालय के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार की ओर से 25 नवंबर को जारी पत्र के अनुसार, केंद्र सरकार ने 17 अगस्त 2026 को खनिज एवं खनिज विकास और विनियमन संशोधन अधिनियम, 2026 अधिसूचित किया था। राज्य सरकार का कहना है कि इस संशोधन से खनिज अधिकारों और खनिजयुक्त भूमि पर कर, उपकर या सेस लगाने की राज्यों की शक्ति सीमित हो गई है। इसके साथ ही पुराने बकाया या वसूली नहीं हो सकी राशि से जुड़े दावों को भी अमान्य किया गया है।

हर साल 13 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका

राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में रखे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि नए केंद्रीय कानून से झारखंड को सालाना लगभग 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है। इससे राज्य के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने में परेशानी आने की आशंका जताई गई है।

प्रस्ताव में सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कृषि और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं पर संभावित असर का भी उल्लेख किया गया है।

खनन प्रभावित और आदिवासी समुदायों पर असर की चिंता

सरकार ने प्रस्ताव में कहा है कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध होने के साथ आदिवासी बहुल राज्य भी है। यहां खनन क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, आदिम जनजाति और पिछड़े वर्गों के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं।

खनन गतिविधियों के कारण विस्थापन, भूमि से बेदखली, पर्यावरणीय नुकसान और सामाजिक-सांस्कृतिक बदलाव जैसी चुनौतियों का सामना भी इन्हीं समुदायों को करना पड़ता है। ऐसे में सरकार का तर्क है कि खनिज संपदा से मिलने वाले राजस्व का इस्तेमाल प्रभावित और वंचित वर्गों के विकास के लिए किया जाना जरूरी है।

झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस अधिनियम का दिया हवाला

विधानसभा में पेश प्रस्ताव में झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस अधिनियम, 2024 का भी उल्लेख किया गया है। राज्य सरकार के अनुसार, इस कानून के माध्यम से सालाना करीब 13 हजार करोड़ रुपये जुटाने की व्यवस्था की गई थी। इस राशि का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों और वंचित समुदायों के उत्थान के लिए संसाधन उपलब्ध कराना था।

सरकार का कहना है कि नए केंद्रीय संशोधन कानून से राज्य की इस व्यवस्था और उससे जुड़े विकास प्रयासों पर असर पड़ सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के 2024 के फैसले का हवाला

राज्य सरकार ने अपने प्रस्ताव में जुलाई 2024 में सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ के फैसले का हवाला दिया है। यह फैसला Mineral Area Development Authority बनाम Steel Authority of India Ltd. मामले में आया था।

प्रस्ताव के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि खनिजयुक्त भूमि भी भूमि है और संविधान की सातवीं अनुसूची की राज्य सूची की प्रविष्टि-49 के तहत राज्यों को उस पर कर या उपकर लगाने का अधिकार है। इसकी गणना में खनिज के मूल्य या उत्पादन को आधार बनाया जा सकता है।

राज्य सरकार ने इस फैसले को संघीय ढांचे और राज्यों के वित्तीय अधिकारों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है।

केंद्र से कानून पर पुनर्विचार और वापसी की मांग

मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा में रखे गए प्रस्ताव में केंद्र सरकार से खनन संशोधन कानून पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की गई है। सरकार का तर्क है कि इससे झार

↑
Exit mobile version