WEF 2026 Davos: टाटा स्टील करेगा 11,000 करोड़ का निवेश, सीएम हेमंत को मिला ‘व्हाइट बैज’

रांची/दावोस: स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच (WEF 2026 Davos) में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी सफलता हासिल की है।

राज्य में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देते हुए टाटा स्टील ने झारखंड में 11,000 करोड़ रुपये के निवेश का संकल्प लिया है। सीएम सोरेन और टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व के बीच हुई अहम बैठक में इस पर मुहर लगी और आशय पत्र (LoI) पर हस्ताक्षर किए गए।

WEF 2026 Davos: ग्रीन स्टील में होगा भारी निवेश

टाटा स्टील के एमडी एवं सीईओ टी.वी. नरेंद्रन के साथ हुई बैठक में कंपनी ने ‘न्यू एज ग्रीन स्टील टेक्नोलॉजी’ के तहत निवेश की प्रतिबद्धता दोहराई। इसमें नीदरलैंड और जर्मनी की उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल होगा। निवेश का ब्यौरा इस प्रकार है:

* हिरसाना ईज़ी एंड मेल्ट टेक्नोलॉजी: 7,000 करोड़ रुपये।
* टिनप्लेट विस्तार परियोजना: 2,600 करोड़ रुपये।
* कॉम्बी मिल परियोजना: 1,500 करोड़ रुपये।

सीएम सोरेन ने कहा कि यह साझेदारी झारखंड को ‘हरित औद्योगिक परिवर्तन’ का अग्रणी राज्य बनाएगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी।

WEF 2026 Davos: सीएम को मिला WEF का प्रतिष्ठित ‘व्हाइट बैज’

झारखंड के विजन 2050 और सतत विकास के प्रयासों को सराहते हुए विश्व आर्थिक मंच ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘व्हाइट बैज’ (White Badge) से सम्मानित किया। साथ ही, क्रिटिकल मिनरल्स, नई ऊर्जा और जलवायु संरक्षण के क्षेत्रों में सहयोग के लिए औपचारिक पत्र सौंपा। यह सम्मान राज्य की नीतियों का वैश्विक अनुमोदन है।

WEF 2026 Davos: स्वीडन और हिताची ने भी दिखाई रुचि

सीएम की पिछली विदेश यात्रा का असर भी दावोस में दिखा। स्वीडन ने झारखंड के ‘अर्बन ट्रांसपोर्ट’ (शहरी परिवहन) में निवेश की इच्छा जताई है। इसके लिए अप्रैल में भारत और स्वीडन के बीच एक ‘राउंड टेबल मीटिंग’ होगी। वहीं, जापान की दिग्गज कंपनी हिताची (Hitachi) ने भी बिजली, हाई-लेवल ग्रिडिंग और उन्नत अवसंरचना में निवेश का प्रस्ताव दिया है।

महिला नेतृत्व को मिलेगा बढ़ावा

सीएम ने ‘वर्ल्ड विमन लीडर्स फ़ोरम’ की अध्यक्ष सिलवाना कोच-मेहरिन से भी मुलाकात की। इसमें झारखंड में महिला राजनीतिक नेतृत्व को सशक्त बनाने और सभी दलों की महिला प्रतिनिधियों के लिए एक साझा मंच बनाने पर चर्चा हुई।

Hemant Soren Davos 2026, Tata Steel Investment Jharkhand, Green Steel Technology, WEF White Badge, Jharkhand Industrial Policy, Sweden Urban Transport, Hitachi India

 

 

 

 

यह भी पढ़े: ट्रंप का बड़ा कूटनीतिक दांव: यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन को ‘Gaza Board of Peace’ का न्योता, वैश्विक राजनीति में नए समीकरण की आहट

Exit mobile version