कोरोना के हर चुनौती से हम लड़े थे और लड़ेंगे: मंत्री Banna Gupta
राज्यस्तरीय कोविड मॉकड्रील हुआ संपन्न, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सदर अस्पताल रांची में रहे मौजूद
admin
Banna Gupta inspecting Covid-19 management
Ranchi: कोविड के नए वैरिएंट से लड़ने के लिए आयोजित राज्यस्तरीय कोविड मॉकड्रील संपन्न हुआ, इस दौरान मॉनिटरिंग के लिए स्वास्थ्य मंत्री Banna Gupta सदर अस्पताल रांची में मौजूद रहे और तैयारियों का निरीक्षण किया, उनके साथ स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे!
कोविड से बचाव हेतु आज सदर अस्पताल रांची में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मॉकड्रिल कार्यक्रम में हिस्सा लेकर हमारे स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ाया, इस अवसर पर विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया! pic.twitter.com/nTXjidoPio
इस दौरान PSA प्लांट की स्थिति, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयों की आपूर्ति और स्टॉक से लेकर मैन पावर, बेड की उपलब्धता समेत अन्य महत्वपूर्ण बिषयो पर भी संबंधित अधिकारियों संग चर्चा हुई!
झारखंड वासियों के खून में ही संघर्ष है: Banna Gupta
मॉक ड्रील के समापन के उपरांत मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड वासियों के खून में ही संघर्ष है, हमनें सीमित संसाधन में कोरोना के हर लहर का सामना किया हैं, विश्व स्तर पर भी हमारे मैंनेजमेंट की सराहना हुई हैं, एक बार फिर हम सभी तैयार हैं, कोरोना के हर वार से हम लड़े थे और लड़ेंगे, जीते थे और जीतेंगे!
उन्होंने लोगों से अपील किया कि डरे नहीं, सरकार उनके साथ हैं, बस सतर्कता रखें और सावधान रहे, जिन्होंने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लिया वें जरूर लें लें और अपने घर के बुजुर्गो और बच्चों का ख्याल रखें, राज्य सरकार किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं!