राज्य सरकार के पूर्व मंत्री एवम सिमडेगा के पूर्व विधायक विमला प्रधान के पति के निधन पर प्रदेश BJP ने जताया शोक
admin
File Photo
Ranchi: Deepak Prakash: प्रदेश BJP ने पूर्व विधायक विमला प्रधान के पति कारा सेवा के अधिकारी दिलीप कुमार प्रधान के निधन पर प्रदेश भाजपा ने गहरा शोक प्रकट किया है।
सिमडेगा- पूर्व विधायक विमला प्रधान के पति का निधन
दिवंगत दिलीप कुमार प्रधान का हुआ निधन
मृतक गृह एवं कारा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी थे
कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया शोक@BJP4Jharkhand#JharkhandNews
BJP- दिलीप कुमार प्रधान एक अच्छे प्रशानिक अधिकारी थे, भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें: Deepak Prakash
शोक संवेदना प्रकट करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि दिलीप कुमार प्रधान एक अच्छे प्रशानिक अधिकारी थे, भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें। उन्होंने परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य एवम साहस प्रदान करने केलिए ईश्वर से प्रार्थना की।
BJP- उनके निधन से स्तब्ध हूं: Babulal Marandi
नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह अत्यंत दुखदायी खबर है। दिलीप कुमार प्रधान एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के साथ साथ कानून के भी अच्छे जानकार थे।उनके निधन से स्तब्ध हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और सभी परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।