Jharkhand Vidhan Sabha में झामुमो विधायक की टिप्पणी पर विवाद, महिला विधायकों ने जताई नाराज़गी

Ranchi: Jharkhand Vidhan Sabha में गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 11,697.45 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। हालांकि, इस दौरान झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू की एक विवादित टिप्पणी ने सदन की कार्यवाही में तनाव पैदा कर दिया।

Jharkhand Vidhan Sabha: अश्लील टिप्पणी पर विवाद

बजट पर चर्चा के दौरान, हेमलाल मुर्मू ने अपने भाषण में विपक्षी नेताओं के संदर्भ में एक टिप्पणी की, जो अश्लील मानी गई। उन्होंने कहा, “हल्दी लगा कर बावर्ची बनना बंद करिए।” इस बयान पर भाजपा विधायक डॉ. नीरा यादव ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए हेमलाल मुर्मू से माफी मांगने की मांग की।

डॉ. नीरा यादव ने कहा, “सदन में 12 महिला सदस्य हैं, जो अपने स्वाभिमान के साथ जीना चाहती हैं। ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।”

Jharkhand Vidhan Sabha: स्पीकर और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने इसे “स्लीप ऑफ टंग” बताते हुए कहा कि यदि शब्द पर आपत्ति है, तो इसे सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाएगा। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सदन के सभी सदस्यों को भाषा के चयन में संयम बरतना चाहिए।

अन्य मुद्दे

सत्र के दौरान विभिन्न विधायकों ने झारखंड में बढ़ते अपराध, बालू की उपलब्धता, और प्रशासनिक सुधारों पर भी सवाल उठाए:

Jharkhand Vidhan Sabha: झामुमो के मुख्य सचेतक की घोषणा

सत्र के अंत में, स्पीकर ने झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो को झामुमो का मुख्य सचेतक बनाए जाने की घोषणा की।

यह सत्र बजट पारित करने के साथ समाप्त हुआ, लेकिन झामुमो विधायक की टिप्पणी से उत्पन्न विवाद ने सदन की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए।

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha में 19 साल बाद भाजपा विधायकों के साथ बैठे बाबूलाल मरांडी

Exit mobile version