छठ पर बोकारो का ट्रैफिक प्लान जारी, 15-16 नवंबर को इन रास्तों पर भारी वाहनों की No Entry

छठ पर्व पर बोकारो के चास अनुमंडल में 15 और 16 नवंबर को भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। छोटे वाहनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। जानें नया ट्रैफिक प्लान।

छठ पर बोकारो में दो दिन भारी वाहनों की No Entry, छोटे वाहनों के रूट में भी बदलाव; जानें नया ट्रैफिक प्लान

बोकारो: लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बोकारो के चास अनुमंडल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रशासन ने 15 और 16 नवंबर को निर्धारित समय के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर मालवाहक भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। वहीं, कुछ रास्तों पर छोटे वाहनों के लिए भी अलग व्यवस्था लागू रहेगी।

इस संबंध में चास की अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा और यातायात पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है।

कब-कब लागू रहेगा भारी वाहनों पर प्रतिबंध?

जारी आदेश के अनुसार, भारी वाहनों की नो एंट्री दो दिनों तक निर्धारित समय में लागू रहेगी।

इन मार्गों पर भारी वाहनों की रहेगी No Entry

प्रशासन के आदेश के अनुसार, निम्नलिखित मार्गों पर भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा:

  1. तेलमच्चो सेक्टर-11 मोड़: सेक्टर-11 की ओर आने वाले भारी वाहनों को रोका जाएगा।
  2. पुपुनकी टोल प्लाजा: यहां से जोधाडीह मोड़, चास की ओर आने वाले भारी वाहनों को टोल प्लाजा के पास ही रोक दिया जाएगा।
  3. तेलगड़िया मोड़: जोधाडीह मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को तेलगड़िया मोड़ पर रोका जाएगा।
  4. आईटीआई मोड़ (फोरलेन): जोधाडीह मोड़, धर्मशाला मोड़, पिंड्राजोरा और उकरीद मोड़ की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें आईटीआई मोड़ पर रोका जाएगा।
  5. पिंड्राजोरा चेकपोस्ट: यहां से आईटीआई मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को चेकपोस्ट पर ही रोक दिया जाएगा।
  6. जरीडीह टोल प्लाजा: पेटरवार से उकरीद मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को टोल प्लाजा के पास रोका जाएगा।
  7. रेलवे पुल, माराफारी: बोकारो स्टील प्लांट और माराफारी की ओर से बालीडीह जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को रेलवे पुल के पास रोकने की व्यवस्था की गई है।

छोटे वाहनों के लिए भी बदला गया रूट

छठ पर्व के दौरान छोटे वाहनों के परिचालन को लेकर भी प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

छठ घाटों के रास्तों पर भी रहेगी प्रशासन की निगरानी

संयुक्त आदेश में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। अर्घ्य के निर्धारित समय के दौरान घाटों के पहुंच पथ पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद कराया जाएगा।

प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें। इसका उद्देश्य छठ घाटों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पर्व के दौरान आवागमन को सुचारू बनाए रखना है।

बोकारो संवाददाता: ललित मिश्रा

↑
Exit mobile version