कल्याण विभाग के विद्यालयों और अस्पतालों में बुनियादी आवश्यकताओं को तुरंत बहाल करें – Deepak Birua

Ranchi: मंत्री श्री Deepak Birua ने कल्याण विभाग के अस्पतालों और विद्यालयों के संचालक संस्थाओं के साथ कल्याण कॉम्प्लेक्स में एक संवाद बैठक में कहा कि विद्यालयों और अस्पतालों की बुनियादी सुविधाएं तुरंत और यथाशीघ्र बहाल किए जाए।

मंत्री श्री दीपक बिरुआ ने प्रत्येक संचालक से उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कल्याण विद्यालयों और ग्रामीण कल्याण अस्पतालों के लंबित भुगतान हेतु भी यथाशीघ्र पहल कर आवंटन उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

गैर-शैक्षणिक परिणाम राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर उत्साहवर्धक रहा है: Deepak Birua

श्री दीपक बिरुआ ने कहा कि इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक परिणाम राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर उत्साहवर्धक रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के संख्या बल में वृद्धि की गई है। राज्य के आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग के लिए समेकित और समर्पित प्रयास में सभी की भागीदारी की आवश्यकता है। श्री दीपक बिरुआ ने कहा कि कल्याण विभाग के अधिकारी चाहे विभाग में हों या क्षेत्र में, पूरे समर्पित भाव से कार्य निष्पादित करें।

यह भी पढ़े: JioBharat ने चीनी फोंस की कर दी छुट्टी, 1000 रूपए से काम के सेगमेंट में बना किंग

संवाद बैठक में आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री अजय नाथ झा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: CM हेमंत सोरेन जी नौकरी बांट रहे हैं या मौत: Babulal Marandi

 

↑
Exit mobile version