हेमंत सोरेन को जेल भेजने वाले को करारा जवाब देना होगा: Kalpana Soren

Giridih: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करियोडीह गांव के आम बागान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में वह भाजपा पर जमकर बरसी।

हमारे बाबा शिबू सोरेन ने झारखंड की लड़ाई लड़ी: Kalpana Soren

कल्पना सूर्य ने कहा कि हमारे पुरखों ने अंग्रेजों से अपने अधिकार की लड़ाई लड़ी। हमारे बाबा शिबू सोरेन ने अलग झारखंड की लड़ाई लड़ी, परंतु उन्हें राज नहीं मिला। ज्यादातर वक्त भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में शासन किया।

हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजने वालों को जवाब देना होगा: Kalpana Soren

कल्पना सोरेन ने कहा कि जब आपके बेटे, आपके भाई, आपके दादा हेमंत सोरेन ने गठबंधन करके सरकार बनाई, तो कोरोना आ गया। कोरोना कल में लोगों को वापस लाने के लिए हवाई जहाज को भी लगा दिया। इसके बावजूद उनको जेल भेज दिया गया। साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजने वालों को करारा जवाब देना होगा।

भाजपा कैसी है बहुमत दीजिए हम संविधान बदल देंगे: Kalpana Soren

कल्पना सोरेन ने कहा कि इस संविधान में भारत के आदिवासी, दलित और पिछड़े तबके के लिए आरक्षण की व्यवस्था की है। परंतु बीजेपी वाले कहते हैं कि हमें बहुमत दीजिए, हम संविधान बदल देंगे और आरक्षण खत्म कर देंगे।

हेमंत सोरेन ने महिलाओं को सशक्त किया: Kalpana Soren

कल्पना सोरेन ने कहा कि सर्वजन पेंशन के तहत महिलाओं की उम्र 50 साल हेमंत सोरेन ने कर दी। उन्हें पता था कि महिलाएं अपना घर बार चलने में खुद को झूठ देती है। उसका शरीर खत्म हो जाता है। इसी बात को समझते हुए आपके दादा हेमंत सोरेन ने महिलाओं को 50 वर्ष में पेंशन देना शुरू किया।

भाजपा हेमंत सोरेन के अच्छे काम को देख उन्हें जेल में डाल दिया

हेमंत सोरेन की पत्नी ने कहा कि कोरोना में दीदी किचन में सबको खाना उपलब्ध कराया था। ग्रीन कार्ड को 11 लाख से बढ़कर 20 लख रुपए कर दिया। हेमंत सोरेन की इन्हीं सब कार्यों को देखते हुए उन्हें चुनाव से पूर्व जेल में डाल दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Swati Maliwal विवाद: बिभव कुमार ने ‘मारपीट’ मामले में AAP सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Exit mobile version