गोड्डा में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों सड़क जाम किया
गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
मामला सुंदरपहाड़ी के केडोबाजार स्थित सनलाइफ हेल्थ केयर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात प्रसव पीड़ा होने पर महिला को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान रतनपुर कुसुम घाटी निवासी मीरा मालतो, पति चार्लीज मालतो, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह उनका दूसरा बच्चा था। नवजात बच्चा फिलहाल स्वस्थ है।
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
घटना के बाद मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने क्लीनिक प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त सुविधाएं और योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं थे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों ने जलसहिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
घटना से नाराज ग्रामीणों ने केडोबाजार से सुंदरपहाड़ी मुख्य सड़क को जाम कर दिया और क्लीनिक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतका आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय से थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने के बाद सुंदरपहाड़ी और राजाभीठा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दोषियों पर होगी कार्रवाई: सिविल सर्जन
गोड्डा के सिविल सर्जन डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी मिल चुकी है और टीम जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
परिवारवाद के खिलाफ रहे नीतीश कुमार ने आखिर क्यों आगे बढ़ाया निशांत कुमार को -
शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, सुपारी किलिंग एंगल से जांच -
बिहार कैबिनेट विस्तार में दिखी बड़ी सोशल इंजीनियरिंग, जानिए किस जाति से कितने मंत्री -
Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में NeVA और विधायी प्रक्रियाओं पर कार्यशाला आयोजित -
Jharkhand News: बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप -
Jharkhand News: लातेहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और SLR के साथ दो नक्सली दबोचे गए -
10 हजार करोड़ ट्रेजरी घोटाले को दबाने की कोशिश: Pratul Shah Deo -
Jharkhand News: धनबाद की बेटी रशीदा नाज बनीं झारखंड साइंस टॉपर, 489 अंक लाकर रचा इतिहास -
JAC 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, आर्ट्स स्ट्रीम ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन -
क्या खत्म हो रहा है क्षेत्रीय दलों का दौर? Indian Politics में दिख रहा बड़ा बदलाव -
झारखंड में कानून व्यवस्था पर CM Hemant Soren सख्त, ड्रग्स और भू-माफियाओं पर कार्रवाई के निर्देश -
Bihar News: भागलपुर में नाव सेवा पर बवाल: शाम 5 बजे के बाद बंद, मजदूरों का हंगामा -
धुर्वा के शालिमार फिश मार्केट में खामियां, मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने दिए 10 दिन में सुधार के निर्देश -
मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने किया AI लैब का उद्घाटन, छात्रों को किया सम्मानित -
पंचायतों के सशक्तिकरण से ही विकास संभव: Dipika Singh Pandey का बड़ा बयान -
Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस में बवाल, राधा कृष्ण किशोर ने नेतृत्व को घेरा, उठाए 8 बड़े सवाल -
झारखंड Congress में ‘जंबो कमेटी’ पर बवाल: एक पद-एक व्यक्ति नियम टूटा? -
खेला होबे’ से कमल तक: बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, TMC के लिए बड़ा झटका -
5 राज्यों के नतीजे: बंगाल में BJP पहली बार सत्ता में, असम में हैट्रिक; तमिलनाडु में विजय का जलवा -
भीषण गर्मी पर CM Hemant Soren सख्त: पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए निर्देश
