Jharkhand News: लातेहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और SLR के साथ दो नक्सली दबोचे गए
लातेहार पुलिस का ऑपरेशन ड्रैगन 228 सफल, JJMP के दो उग्रवादी गिरफ्तार
admin
Jharkhand News
Jharkhand News: लातेहार पुलिस को ऑपरेशन ड्रैगन 228 के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (JJMP) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से AK-47 और SLR रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुमार गौरव ने बताया कि जिले के कुरुमखेता जंगल क्षेत्र में जेजेएमपी उग्रवादी किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबों को विफल कर दिया। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान मनोज लोहरा और महादेव सिंह के रूप में हुई है। इनके पास से दो SLR रायफल, एक AK-47 रायफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई: Jharkhand News
एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का मुख्य सरगना शंकर राम अपने दस्ते के साथ कुरुमखेता के जंगलों में मौजूद है और किसी बड़ी हिंसक वारदात की साजिश रच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया।
जंगल में चलाया गया सर्च ऑपरेशन: Jharkhand News
पुलिस टीम ने कुरुमखेता जंगल में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान जंगल में मौजूद उग्रवादी पुलिस को देखते ही भागने लगे। सुरक्षा बलों ने तेजी से घेराबंदी करते हुए दो उग्रवादियों को पकड़ लिया। हालांकि, जेजेएमपी सरगना शंकर राम और उसके कुछ साथी घने जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस का कहना है कि फरार उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान जारी रहेगा
एसपी कुमार गौरव ने कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी नक्सली संगठन को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और सुरक्षा बलों का अभियान आगे भी जारी रहेगा।