झारखंड में कानून व्यवस्था पर CM Hemant Soren सख्त, ड्रग्स और भू-माफियाओं पर कार्रवाई के निर्देश

भू-माफियाओं को नहीं मिलेगा संरक्षण: CM हेमंत सोरेन का सख्त संदेश

रांची, 05 मई 2026: मुख्यमंत्री Hemant Soren ने राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को अपराध नियंत्रण, नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन तोड़ने, संगठित अपराध पर रोक लगाने और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि

उन्होंने साफ कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

लापता बच्चों और महिलाओं के मामलों पर फोकस: Hemant Soren

CM हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया कि

उन्होंने कहा कि राज्य में भयमुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश: Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने नशीले पदार्थों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई का आदेश देते हुए कहा

उन्होंने कहा कि ड्रग्स कारोबार से जुड़े अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

अफीम की खेती पर रोक लगाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से

जिलों में अफीम की खेती पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने और लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

जनता से सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से भरोसा मजबूत होगा।

संगठित अपराध और भू-माफियाओं पर सख्ती

CM ने स्पष्ट कहा

उन्होंने हिरासत में यातना या मौत की घटनाओं को भी गंभीरता से लेने की बात कही।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा समेत सभी जोनल IG, DIG और जिलों के एसएसपी-SP मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: धुर्वा के शालिमार फिश मार्केट में खामियां, मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने दिए 10 दिन में सुधार के निर्देश

Exit mobile version