Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में NeVA और विधायी प्रक्रियाओं पर कार्यशाला आयोजित

पेपरलेस विधानसभा की तैयारी तेज, NeVA क्रियान्वयन पर हुआ प्रशिक्षण

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के पुस्तकालय कक्ष में मंगलवार को विधानसभा सचिवालय के विधायी शोध, संदर्भ एवं प्रशिक्षण कोषांग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को “विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम और इसके कुछ अनछुए पहलू”, “झारखंड विधानसभा में NeVA (National e-Vidhan Application) का क्रियान्वयन” तथा “राज्य विधान मंडल से संबंधित संवैधानिक प्रावधान” विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला की शुरुआत झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। इस दौरान विधानसभा सचिवालय के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार भी मौजूद रहे।

चर्चा और अध्ययन से बढ़ता है ज्ञान: रबीन्द्रनाथ महतो: Jharkhand News

कार्यशाला के प्रथम सत्र का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया। सत्र की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष के संबोधन से हुई। उन्होंने कार्यशाला में बड़ी संख्या में अधिकारियों की भागीदारी को सकारात्मक परंपरा बताया।

रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि चर्चा और परिचर्चा के माध्यम से ज्ञान का विस्तार होता है। वरिष्ठ अधिकारियों को अपने अनुभव और सीख को कनिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयी कार्यों के दौरान पढ़ने-लिखने का अवसर कम मिलता है, ऐसे में इस तरह की कार्यशालाएं ज्ञान अर्जन और अनुशीलन का बेहतर माध्यम बनती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा के अधिकारी सदस्यों को उनके विधायी कार्यों में सहयोग करते हैं, इसलिए उन्हें विधायी प्रक्रियाओं और संवैधानिक व्यवस्थाओं से लगातार अपडेट रहना चाहिए।

पेपरलेस विधानसभा की दिशा में NeVA पर जोर: Jharkhand News

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी मॉनसून सत्र से पहले National e-Vidhan Application (NeVA) के माध्यम से विधानसभा सत्र संचालित करने की तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि झारखंड विधानसभा पेपरलेस विधानसभा की दिशा में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि मजबूत विधायी संस्थाएं कार्यपालिका को अधिक जवाबदेह बनाती हैं, इसलिए संविधान में विधानसभा सचिवालय को स्वायत्तता प्रदान की गई है।

विशेषज्ञों ने दी विभिन्न विषयों पर जानकारी

कार्यशाला में NeVA के क्रियान्वयन पर अवर सचिव राव दीपेंद्र कुमार यादव ने प्रस्तुति दी। वहीं राज्य विधान मंडल से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों पर अध्यक्ष के विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक कुमार ने जानकारी साझा की। इसके अलावा विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के विभिन्न पहलुओं पर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी कृष्णा कुमार सिंह ने विस्तृत प्रस्तुति दी।

ये भी पढ़े: धुर्वा के शालिमार फिश मार्केट में खामियां, मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने दिए 10 दिन में सुधार के निर्देश

Exit mobile version