Nitish Kumar ने किया विधान परिषद गेस्ट हाउस का उद्घाटन, निशांत के नारे से बढ़ी चर्चा

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने विधान परिषद गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कैंटीन, पुस्तकालय और सामुदायिक केंद्र का भी लोकार्पण किया और पूरे परिसर का निरीक्षण किया।

आधुनिक सुविधाओं से लैस 5 मंजिला भवन: Nitish Kumar

यह नया अतिथि निवास 5 मंजिला भवन है, जिसमें 30 सुइट रूम, लाउंज और लिफ्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हर कमरे में किचन, ड्राइंग रूम और रहने की अलग व्यवस्था की गई है। इसके अलावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे विधान परिषद के सदस्यों और आगंतुकों को काफी सुविधा मिलेगी।

उद्घाटन के दौरान लगे ‘निशांत कुमार CM जिंदाबाद’ के नारे: Nitish Kumar

कार्यक्रम के बाद उस वक्त राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब मुख्यमंत्री के सामने ही जदयू कार्यकर्ताओं ने “निशांत कुमार CM जिंदाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि Nitish Kumar ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।

कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस मौके पर डिप्टी सीएम Samrat Choudhary और Vijay Kumar Sinha भी मौजूद रहे। इसके अलावा विधान परिषद के सभापति Awadhesh Narayan Singh सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

बीजेपी स्थापना दिवस पर भी सियासी बयानबाजी

कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के स्थापना दिवस को लेकर भी बयान सामने आए। डिप्टी सीएम Vijay Kumar Sinha ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और “सबका साथ, सबका विकास” की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को पीछे धकेलने वाली ताकतों को जनता ने जवाब दिया है।

कानून-व्यवस्था और भूमि विवाद पर बड़ा दावा

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि राज्य में अब भूमि विवाद और माफिया राज खत्म करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार “विकसित, स्वाभिमानी और सम्मानित” राज्य बनेगा। पटना में हुआ यह उद्घाटन सिर्फ एक विकास परियोजना का लोकार्पण नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेशों का मंच भी बन गया।  एक तरफ जहां सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है, वहीं दूसरी ओर “निशांत कुमार” के नारे ने बिहार की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया हैI

ये भी पढ़े: असम की राजनीति में घमासान, Rahul Gandhi ने हिमंत बिस्वा सरमा को बताया ‘देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’

Exit mobile version