केंद्र सरकार के बिल के विरोध में JMM का पुतला दहन

रांची में 130वें संविधान संशोधन बिल का विरोध, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

रांची – झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने लोकसभा में पेश किए गए 130वें संविधान संशोधन बिल के विरोध में रांची के अल्बर्ट एका चौक पर केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया।

इस विरोध प्रदर्शन में JMM के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

केंद्र की सत्ताधारी पार्टी लगातार बिल के माध्यम से “शगुफा” ला रही है: JMM

रांची जिला कमेटी के एक पदाधिकारी ने कहा कि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी लगातार बिल के माध्यम से “शगुफा” ला रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस बिल का पुरजोर विरोध करता है, और जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: DGP Anurag Gupta मामले में सुप्रीम कोर्ट से बाबूलाल मरांडी ने वापस ली अवमानना याचिका

Exit mobile version