Jharkhand Vidhan Sabha की रजत जयंती: सीएम हेमंत ने बाबा शिबू सोरेन को बताया ‘राज्य की आत्मा’, विकास को लेकर कही यह बड़ी बात

रांची — Jharkhand Vidhan Sabha के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को विधानसभा परिसर में एक भव्य और ऐतिहासिक ‘रजत जयंती समारोह’ का आयोजन किया गया।

इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के संघर्षों को याद किया और विकास के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Jharkhand Vidhan Sabha Silver Jubliee: बाबा शिबू सोरेन के संघर्ष और बलिदान को किया याद

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भावुक नजर आए। उन्होंने ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा:

“यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज हमारे बीच झारखंड आंदोलन के पुरोधा बाबा शिबू सोरेन जी नहीं हैं। वे केवल हमारे प्रेरणा स्रोत ही नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में ही झारखंड आंदोलन ने जनांदोलन का रूप लिया था।”

सीएम ने कहा कि राज्य को अलग दर्जा मिलने तक हमारे पूर्वजों ने अनगिनत संघर्ष किए, जिनकी बदौलत आज झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर है।

सरकार की प्राथमिकता: पारदर्शी प्रशासन और सेवा का अधिकार

राज्य के विकास पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि गठन के बाद गरीबी और कुपोषण के क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे बदलने का संकल्प लिया है।

Jharkhand Vidhan Sabha Silver Jubilee: राज सिन्हा बने उत्कृष्ट विधायक, शहीदों को नमन

समारोह में विधायक राज सिन्हा को ‘उत्कृष्ट विधायक’ के रूप में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जनप्रतिनिधि की निष्ठा का प्रतीक बताया। इसके अलावा:

पत्रिका ‘उड़ान’ का लोकार्पण

 

इस ऐतिहासिक अवसर पर विधानसभा की मासिक पत्रिका “उड़ान” के 99वें और 100वें अंक का लोकार्पण किया गया। साथ ही “सदन संवाद” पुस्तक और विधायकों के जीवन परिचय ग्रंथ का भी विमोचन हुआ।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: हार के बाद Prashant Kishor का बड़ा ऐलान- ‘नीतीश 6 महीने में वादा पूरा करें तो छोड़ दूंगा राजनीति’, कल करेंगे उपवास

Exit mobile version