Jharkhand News: घूसखोरी मामले में महिला पंचायत सचिव के खिलाफ ACB की चार्जशीट दाखिल

8 हजार घूस कांड: महिला पंचायत सचिव के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट

Jharkhand News: बकाया राशि के भुगतान और अंतिम बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार की गई महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सोमवार को ACB की ओर से अदालत में प्रस्तुत चार्जशीट में पूरे मामले का क्रमवार विवरण दिया गया है। एजेंसी ने अपनी जांच में कई अहम तथ्यों का उल्लेख करते हुए पंचायत सचिव पर लगे आरोपों को सही ठहराने के लिए सबूत भी कोर्ट में पेश किए हैं।

21 मई को होगी अगली सुनवाई: Jharkhand News

चार्जशीट दाखिल होने के बाद अदालत ने मामले में अभियोजन स्वीकृति की प्रतीक्षा करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 21 मई निर्धारित की है।

12 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी: Jharkhand News

गौरतलब है कि ACB ने 12 मार्च को गुमला जिले से किरण कुसुम खलखो को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। उस समय वह बिशुनपुर प्रखंड के सेरका पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

उन पर आरोप था कि उन्होंने बकाया भुगतान और अंतिम बिल पास कराने के लिए 8 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं

गिरफ्तारी के बाद से किरण कुसुम खलखो न्यायिक हिरासत में हैं। रांची स्थित ACB कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। अब इस मामले में अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैंI

ये भी पढ़े: Jharkhand News: रांची में SSC-GD परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

Exit mobile version