CM Hemant Soren से 2024 बैच के आईपीएस प्रशिक्षुओं ने की शिष्टाचार मुलाकात
admin
CM Hemant Soren से 2024 बैच के आईपीएस प्रशिक्षुओं ने की शिष्टाचार मुलाकात
रांची: झारखंड मंत्रालय में आज भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के नए अधिकारियों और CM Hemant Soren के बीच एक अहम मुलाकात हुई।
CM Hemant Soren News: मंत्रालय में शिष्टाचार भेंट
भारतीय पुलिस सेवा-2024 बैच के तीन प्रशिक्षु अधिकारियों (Probationers)—श्री अंकित सिन्हा,श्री राजकुमार जयराजू और सुश्री साक्षी जमुआर ने आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य मंत्रालय में संपन्न हुई, जहां इन युवा अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।
प्रशिक्षण के अनुभव किए साझा
मुलाकात के दौरान, तीनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने कठिन प्रशिक्षण (Training) से जुड़े अनुभवों को साझा किया। CM Hemant Soren ने धैर्यपूर्वक उनकी बातें सुनीं और राज्य की कानून-व्यवस्था में उनकी भविष्य की भूमिका के महत्व को रेखांकित किया।
वरीय अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों का मार्गदर्शन करने के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। झारखंड पुलिस अकादमी, हज़ारीबाग़ के निदेशक श्री अखिलेश कुमार झा और पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए. विजया लक्ष्मी ने इस मुलाकात के दौरान अधिकारियों का परिचय कराया।
77वां आर. आर. बैच और झारखंड कैडर
विदित हो कि ये तीनों अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा के 77वें आर. आर. (RR) बैच के सदस्य हैं। इन्होंने इसी वर्ष 23 नवंबर 2025 को आधिकारिक रूप से झारखंड कैडर में अपना योगदान (Joining) दिया है और अब राज्य में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं।