छात्र आंदोलन पर आदित्य साहू का राहुल गांधी पर हमला, बोले- दिल्ली से ट्वीट नहीं, झारखंड आकर छात्रों से करें वार्ता
Ranchi/New Delhi: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर सियासत और तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली से सोशल मीडिया पर बयान देने के बजाय झारखंड आकर छात्रों और युवाओं से सीधे बातचीत करनी चाहिए।
गुरुवार को नई दिल्ली में संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर भाजपा सांसदों ने झारखंड के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व आदित्य साहू ने किया। भाजपा सांसदों ने छात्रों की मांगों और कथित लाठीचार्ज के मुद्दे को संसद के सामने उठाया।
‘राहुल गांधी झारखंड आकर छात्रों से करें बात’
प्रदर्शन के दौरान आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में पिछले करीब 20 दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कांग्रेस नेता वास्तव में छात्रों के मुद्दे को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें दिल्ली से बयान और ट्वीट करने के बजाय झारखंड पहुंचकर छात्रों से बातचीत करनी चाहिए।
आदित्य साहू ने कहा कि राहुल गांधी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार से छात्रों की मांगों पर स्पष्ट बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से छात्रों की CBI जांच की मांग का समर्थन करने और सरकार पर इस मामले में दबाव बनाने की बात कही।
JPSC-JSSC को लेकर कांग्रेस-JMM पर आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर राज्य के युवाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में रोजगार और नियुक्तियों को लेकर युवाओं के बीच लगातार असंतोष बढ़ रहा है।
आदित्य साहू ने दावा किया कि भाजपा छात्रों के अधिकार, रोजगार और न्याय की मांग को लेकर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई के बाद भी पार्टी की चुप्पी का कारण क्या है।
संसद परिसर में लगे सरकार विरोधी नारे
प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसदों ने झारखंड सरकार और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने JPSC-JSSC CGL, छात्रों पर लाठीचार्ज और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
भाजपा नेताओं ने छात्रों की मांगों पर सरकार से तत्काल बातचीत करने और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग दोहराई।
‘सरकार नहीं माने तो राहुल गांधी समर्थन वापस लें’
आदित्य साहू ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार छात्रों की CBI जांच की मांग नहीं मानती है तो कांग्रेस को सरकार से समर्थन वापस लेने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छात्रों के साथ खड़ा होकर उनके आंदोलन का समर्थन करना चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस पर झारखंड के युवाओं के साथ कथित दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली और झारखंड के छात्रों को लेकर पार्टी की नीति अलग-अलग नहीं होनी चाहिए।
कई भाजपा सांसद प्रदर्शन में रहे मौजूद
संसद भवन परिसर में हुए प्रदर्शन में आदित्य साहू के अलावा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, डॉ. प्रदीप वर्मा, बीडी राम, ढुल्लू महतो और मनीष जायसवाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
भाजपा ने स्पष्ट किया कि झारखंड के छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों को अब राज्य की सीमा तक सीमित नहीं रहने दिया जाएगा और पार्टी इन्हें संसद से लेकर सड़क तक उठाती रहेगी।
-
वीबी-जी राम जी योजना की निगरानी के लिए बनेगी राज्य परिषद, CM होंगे अध्यक्ष -
झारखंड में निवेश और तकनीकी विकास पर चर्चा, CM हेमंत सोरेन से मिले RMZ Infrastructure के दीपक छाबड़िया -
SIR को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना; प्रतुल शाहदेव ने लगाए गंभीर आरोप -
दुर्गा पूजा को लेकर DGP की हाईलेवल बैठक आज, लॉ एंड ऑर्डर और सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा -
रांची में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोती, भाजपा ने जताया आक्रोश; FIR की मांग -
इरफान अंसारी की ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, Jamtara में कांग्रेस का प्रदर्शन -
गुमला में SIR और मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन आज, DC कार्यालय के सामने जुटेंगे कार्यकर्ता -
हरेलाल महतो बोले- पार्टी छोड़ना आसान नहीं था, कई दलों से बातचीत जारी -
वोट चोरी’ के आरोपों पर बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जनता को गुमराह करने की कोशिश -
विश्व पर्यटन दिवस: हजारीबाग पहुंचे 5.83 लाख पर्यटक, कैनेरी हिल से सूर्यकुंड तक पर्यटन की अपार संभावनाएं -
रांची में पुलिस का बड़ा बॉर्डर सीलिंग ऑपरेशन, अचानक सड़कों पर उतरी फोर्स; वाहनों की सघन जांच -
आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, SIR और EVM को लेकर लगाए गंभीर आरोप -
PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की मुश्किलें बरकरार, NIA और ED कोर्ट में लगातार हो रही पेशी -
दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर के. राजू और केशव महतो कमलेश ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी संवेदना -
सुदेश महतो ‘प्ले फॉर नेपाल’ चैरिटी फुटबॉल मैच में होंगे विशिष्ट अतिथि, बाइचुंग भूटिया भी रहेंगे मौजूद -
झारखंड के खनिज पर पहला हक झारखंडियों का, केंद्र 1.36 लाख करोड़ का हिसाब दे: विनोद पांडेय -
आजसू को बड़ा झटका: महासचिव हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र -
योगेंद्र साव बोले- ‘गलत साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा’, अनुशासन समिति के सामने भी अपने बयान पर कायम -
अन्नपूर्णा देवी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा बोले- झारखंड के खनिज अधिकारों पर स्थिति स्पष्ट करे केंद्र -
गिरिडीह में SIR के बाद होगा झारखंड का पहला विधानसभा उपचुनाव,
