स्वस्थ भारत केलिए प्रधानमंत्री सजग...गजेंद्र सिंह शेखावत
admin
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने हरमू मंडल स्थित विद्यानगर में कार्यक्रम को सुना।
आज रांची के हरमू मंडल अंतर्गत विद्यानगर में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री @gssjodhpur जी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना ।
इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए। Babulal Marandi ने कहा कि मन की बात का 119 वां संस्करण भारत की प्रकृति और संस्कृति को समाहित किए हुए थी।
बाघों का संरक्षण मानवता का संरक्षण है: Babulal Marandi
कहा कि भारत की संस्कृति महिला सम्मान की है। नारी तू नारायणी की हमारी विरासत है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा जिसे आगामी 8मार्च को महिला दिवस पर और मजबूत किया जाएगा। भारत की भौगोलिक रचना प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण से जुड़ा है। बाघों का संरक्षण मानवता का संरक्षण है। प्रकृति पर ही मानवता टिकी है।
केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक अनूठा कार्यक्रम है। जिसकी प्रतीक्षा जनता एक महीने तक करती है।
विकसित भारत की संकल्पना में स्वस्थ भारत भी शामिल है
कहा कि बढ़ते मोटापा को लेकर प्रधानमंत्री जी की चिंता यह दर्शाती है कि वे देश वासियों के स्वास्थ्य के प्रति कितने चिंतित हैं। विकसित भारत की संकल्पना में स्वस्थ भारत भी शामिल है।
प्रधानमंत्री जी का संबोधन जनता केलिए एक शासक की तरह नहीं बल्कि अभिभावक की तरह होता है।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका,महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, कुमार अमित,केके गुप्ता,इंद्रजीत यादव,जितेंद्र वर्मा,अरुण झा ,सहित अन्य शामिल रहे।