ओडिशा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम से मिले आदित्य साहू, दी बधाई
ब्रजमोहन राम से मिले झारखंड BJP अध्यक्ष आदित्य साहू, ओडिशा के राज्यपाल बनने पर दी शुभकामनाएं
admin
Braj Mohan Ram News: ओडिशा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम से मिले आदित्य साहू, दी बधाई
रांची: ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल और पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम से भाजपा नेताओं की मुलाकात और बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को रांची के मोरहाबादी स्थित अंतु चौक आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान आदित्य साहू ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने फोन कर दी जानकारी
मुलाकात के दौरान ब्रजमोहन राम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर उन्हें राज्यपाल नियुक्त किए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
ओडिशा के विकास और जनहित को प्राथमिकता
ब्रजमोहन राम ने कहा कि राज्यपाल के रूप में वह ओडिशा के विकास और वहां की जनता के हितों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।
झारखंड में समर्थकों के बीच उत्साह
ब्रजमोहन राम का झारखंड की राजनीति से पुराना जुड़ाव रहा है। वह पलामू से सांसद रह चुके हैं। ऐसे में ओडिशा के राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति को लेकर झारखंड में भी उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच उत्साह है।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।