घाटशिला की जनता परिवर्तन के मूड में: Babulal Marandi
admin
Developed India Sankalp Yatra, development journey of villages, poor and farmers: Babulal Marandi
घाटशिला/रांची:झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने सरकार को “आदिवासी विरोधी” करार देते हुए कहा कि घाटशिला की जनता अब पूरी तरह परिवर्तन के मूड में है।
श्री मरांडी आज धालभूमगढ़ मंडल के रावताड़ा और पाणिजिया पंचायत में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित कर रहे थे।
सरकार की नीतियों से हर वर्ग त्रस्त: Babulal Marandi
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि झामुमो सरकार की आदिवासी विरोधी और जनविरोधी नीतियों से राज्य का हर वर्ग त्रस्त हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि इस बार घाटशिला का आदिवासी समाज वोट के ज़रिए इस सरकार को करारा जवाब देगा।
चाईबासा घटना पर सरकार को घेरा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने हालिया चाईबासा घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “आदिवासी युवा अपने जायज़ हक़ और मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने उन निहत्थे युवाओं और महिलाओं पर बेरहमी से लाठीचार्ज कराया और सैकड़ों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए।”
उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ आदिवासियों के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन असल में उनकी आवाज़ को कुचलने का काम कर रही है।
अबुआ नहीं, बबुआ सरकार: Babulal Marandi
श्री मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ‘अबुआ सरकार’ (हमारी सरकार) के नारे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन ‘अबुआ सरकार’ का नारा देते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद ‘बबुआ के निर्देश’ पर आदिवासी समाज पर लाठी–गोली चलवाने का काम करते हैं।”
उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले उपचुनाव में झामुमो सरकार को इसका जवाब जरूर देगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा भी उपस्थित थे।