
रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल ने जताया शोक, मोरहाबादी आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरी संवेदना व्यक्त की। गुरुवार को राज्यपाल मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि मां का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और संबल मिले।
हेमंत सोरेन और परिवार को बंधाया ढांढस
राज्यपाल ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने रूपी सोरेन के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
रूपी सोरेन के निधन के बाद मोरहाबादी स्थित आवास पर लगातार राजनीतिक नेताओं, अधिकारियों और करीबी लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सभी दिवंगत रूपी सोरेन को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।



