पूर्व मुख्य जिला न्यायाधीश मृत्युंजय महतो AJSU पार्टी में हुए शामिल

रांची : AJSU: निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने वाले लोगों के लिए एक सशक्त प्लेटफार्म आजसू पार्टी है। पार्टी की सोच से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं। यह राज्य की राजनीति के लिए शुभ संकेत है।

उनके द्वारा किए गए कार्यों का लाभ आम जनता को भी मिलेगा: Sudesh Mahto

उनके जीवन के अनुभव और उनके द्वारा किए गए कार्यों का लाभ आम जनता को भी मिलेगा। वैसे लोग जो बिना किसी निजी अभिलाषा के सिर्फ राज्य की सेवा करना चाहते हैं उनके लिए पार्टी का लीडरशिप और संगठन एक सशक्त माध्यम बनेगा।

उक्त बातें AJSU पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान पार्टी पूर्व मुख्य जिला न्यायाधीश मृत्युंजय महतो और अधिवक्ता राजीव रंजन ठाकुर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

झारखंडियों के लिए काम करने वाली इकलौती AJSU पार्टी है

AJSU पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पूर्व मुख्य जिला न्यायाधीश मृत्युंजय महतो ने कहा कि वैसे तो झारखंड नाम के कई राजनीतिक दल हैं लेकिन वास्तविकता में झारखंडियों के लिए काम करने वाली इकलौती आजसू पार्टी है। सुदेश महतो जिस प्रतिबद्धता के साथ राज्य और राज्यवासियों की सेवा कर रहे हैं तथा राज्य के विकास के प्रति इनके विजन से प्रभावित होकर आज पार्टी में शामिल हो रहा हूं।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड के संबंध में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: Babulal Marandi

 

 

↑
Exit mobile version