चंदनकियारी का चतुर्दिक विकास मेरा लक्ष्य- Amar Kumar Bauri

झारखंड की सभी कला विधा का केन्द्र बनेगा चंदनकियारी --अमर कुमार बाउरी

Ranchi: Amar Kumar Bauri: देश की प्रतिष्ठित सम्मान और कला जगत के लिए विशेष महत्व रखने वाला सर्वोच्च सम्मान “संगीत नाटक अकादमी अवार्ड “चंदनकियारी के छऊ कलाकार श्री परीक्षित महतो को मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पूर्व कला संस्कृति मंत्री सह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सभी छऊ कलाकार को बधाई दी। राष्ट्रीय स्तर पर चंदनकियारी को तरजीह देने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

छऊ केन्द्र के खुलने से गांवो के कलाकार को राष्ट्रीय पहचान मिला: Amar Kumar Bauri

उल्लेखनीय है कि चंदनकियारी राष्ट्रीय स्तर की कला विधा का केन्द्र पहली बार अमर कुमार बाउरी के प्रयास से ही संभव हो पाया। देशभर के बड़े बड़े कलाकारो, अभिनय से जुडे लोगो ने चंदनकियारी के गांवो का दौरा किया और हाशिए पर आ चुके छऊ कलाकारो की सुध ली। छऊ के अनेक साधक चंदनकियारी के गांवो मे निवास करते है। छऊ केन्द्र के खुलने से गांवो के कलाकार को राष्ट्रीय पहचान मिला। छऊ के सैकड़ो कलाकारो को देश के कई भागो मे जाने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।

बता दें कि छऊ की तीन प्रमुख शैलियो मे मयूरभंज, सरायकेला और मानभूम की शैली है। तीनो शैलियो के लिए समय समय पर कार्यशाला और कार्यक्रम का आयोजन चंदनकियारी छऊ केंद्र में होता है। इस तरह के प्रयास से चंदनकियारी के छऊ कलाकारो को बल मिला, इससे नई पीढी भी प्रेरणा पाकर अपनी विरासत को बचाने का प्रयास कर रही है।

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह मंगल यात्रा रूकने वाली नही है। चंदनकियारी को झारखंड का सांस्कृतिक विरासत का केन्द्र बनायेगे।

पुरे चंदनकियारी मे हर्ष व्याप्त है: Amar Kumar Bauri

छऊ कलाकार परीक्षित महतो, चंदनकियारी के खेडाबेडा गांव के रहने वाले है। उन्होंने अपने गुरू का नाम रोशन किया। इन्होने छऊ की शिक्षा गुरू स्व धनंजय महतो से प्राप्त किया। पुरे चंदनकियारी मे हर्ष व्याप्त है।

इस अवसर पर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि छऊ केन्द्र पर सभी छऊ सम्मान प्राप्त छऊ कलाकारो का स्वागत किया जाएगा। श्री बाउरी ने चयन के लिए काउन्सिल के सभी सदस्यो, अकादमी के चेयरमैन, अकादमी के सचिव, भारत सरकार संस्कृति विभाग की संयुक्त सचिव एवं निदेशक सहित भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Bihar में 33 रेलवे स्टेशनों को प्रधानमंत्री देंगे खास सौगात

Exit mobile version