CM Hemant Soren को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का निमंत्रण, 4 सितंबर को मोरहाबादी में दही हांडी और रासलीला
रांची में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी तेज, CM हेमंत सोरेन को मिला मुख्य अतिथि का निमंत्रण
admin
श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति ने CM हेमंत सोरेन को दिया निमंत्रण, 4 सितंबर को मोरहाबादी में होगा दही हांडी, भजन संध्या और रासलीला
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 3 और 4 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
3 सितंबर को ‘बाल गोपाल’ कार्यक्रम
आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 3 सितंबर 2026 को ‘बाल गोपाल’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, 4 सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान, रांची में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या और रासलीला का आयोजन किया जाएगा।
समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
भव्य आयोजन की चल रही तैयारी
समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। दही हांडी प्रतियोगिता के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली।
ये लोग रहे मौजूद
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता और डॉ. कुमार राजा, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता और संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।