रांची के खेलगांव में 55 लोगों की TB स्क्रीनिंग, 2 संदिग्ध मरीज मिले; आगे होगी Sputum जांच
खेलगांव में 55 लोगों की टीबी जांच, 2 संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
admin
रांची: खेलगांव में 55 लोगों की TB स्क्रीनिंग, एक्स-रे जांच में 2 संदिग्ध मरीज मिले
Ranchi: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को रांची के खेलगांव में टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी रांची डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में एनसीसी के सहयोग से आयोजित इस अभियान में कुल 55 लोगों की टीबी जांच की गई।
स्क्रीनिंग के दौरान सभी लोगों का एक्स-रे कराया गया। जांच के दौरान 2 लोगों में टीबी के संभावित लक्षण पाए गए। दोनों का एक्स-रे पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आगे की जांच के लिए रिम्स टीबी लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
दो संदिग्ध मरीजों को दी गई बलगम जांच की सुविधा
एक्स-रे जांच में संदिग्ध पाए गए दोनों लोगों को बलगम यानी Sputum जांच के लिए कंटेनर उपलब्ध कराया गया है। अब रिम्स की टीबी लैब में उनकी आगे की जांच की जाएगी। अंतिम पुष्टि आवश्यक जांच के बाद ही होगी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टीबी के लक्षणों को लेकर जागरूक भी किया और समय पर जांच कराने की अपील की।
सामान्य एक्स-रे वाले लोगों का रिकॉर्ड दर्ज
स्क्रीनिंग के दौरान जिन लोगों का एक्स-रे सामान्य पाया गया, उनकी जानकारी निक्षेप पोर्टल पर दर्ज की गई। इसके बाद उनकी स्क्रीनिंग प्रक्रिया को क्लोज किया गया।
स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य अभियान के माध्यम से संभावित टीबी मरीजों की जल्द पहचान करना और उन्हें समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।
एनसीसी के सहयोग से चला अभियान
खेलगांव में आयोजित स्क्रीनिंग अभियान में एनसीसी के पदाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहयोग किया। अभियान के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की, कमांडर आनंद महतो, सुजीत कुमार, डीपीसी राकेश कुमार राय, फैजल अली, संतोष कुमार, एसटीएस संतोष कुमार, एसटीएलएस योगेंद्र प्रसाद, टीबीएचवी संजय कुमार झा, बसंत भगत और कामेश्वर महतो समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी की समय पर पहचान और जांच को लेकर ऐसे स्क्रीनिंग अभियानों को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।