20-07: हेमंत सरकार में झारखंड आतंकियों और घुसपैठियों की शरणस्थली बना: Babulal Marandi
भाजपा सरकार बनने पर राज्य में एनआरसी लागू करेगी
admin
Babulal Marandi
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने आज राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला।
लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित न्यू रोड से ISIS का आतंकी गिरफ्तार हुआ है. इंटेलिजेंस ब्यूरो, एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर यह कार्रवाई की है. उसके पास से पेन ड्राइव और कई आपत्तिजनक वीडियो सहित अन्य सामान भी बरामद किये गये हैं. वह पाकिस्तान की खुफिया…
झारखंड में विगत तीन वर्षों में राष्ट्र विरोधी आतंकी शक्तियों का मनोबल बढ़ा है: Babulal Marandi
श्री मरांडी ने लोहरदगा जिला के सादर थाना क्षेत्र स्थित न्यू रोड में एनआईए द्वारा गिरफ्तार आईएसआईएस के आतंकी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में विगत तीन वर्षों में राष्ट्र विरोधी आतंकी शक्तियों का मनोबल बढ़ा है। राज्य में लोहरदगा,धनबाद, जमशेदपुर ,सहित संथाल परगना क्षेत्र के जिले ऐसे आतंकवादी संगठनों ,घुसपैठियों की शरणस्थली बन गए हैं।
Babulal Marandi
पुलिस अधिकारी पर ही यह सरकार का कारवाई करने में विश्वास करती है: Babulal Marandi
उन्होंने कहा कि लोहरदगा में विगत दिनों प्रायोजित दंगों के द्वारा माहौल को बिगाड़ने और अशांत करने की कोशिश की गई लेकिन राज्य सरकार तुष्टिकरण में लिप्त है। लोहरदगा में स्लीपर सेल की रिर्पोट देने वाले पुलिस अधिकारी पर ही यह सरकार का कारवाई करने में विश्वास करती है।
डेमोग्राफी में तेजी से बदलाव हो रहे जो राज्य केलिए खतरनाक और भयावह है: Babulal Marandi
उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के कारण राज्य के मूलवासी,आदिवासी समाज का जीवनस्तर,संस्कृति प्रभावित हो रही है। राज्य की डेमोग्राफी में तेजी से बदलाव हो रहे जो राज्य केलिए खतरनाक और भयावह है। राज्य में भाजपा सरकार बनने पर एनआरसी लागू होगी।