ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच की मांग, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने CM हेमंत को लिखा पत्र

झारखंड ट्रेजरी घोटाला: BJP ने मांगा श्वेत पत्र, CBI जांच की उठाई मांग

Ranchi: झारखंड में सामने आए कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। BJP प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की है। भाजपा ने इस मामले को संयुक्त बिहार के चर्चित पशुपालन घोटाले से भी बड़ा बताते हुए सरकार की भूमिका और अब तक की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

आदित्य साहू ने अपने पत्र में कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में ट्रेजरी से करोड़ों रुपए की अवैध निकासी हुई है और यह मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ कुछ कर्मचारियों या पुलिसकर्मियों की करतूत नहीं, बल्कि “सिस्टम और सत्ता” की जानकारी में चल रहा एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है।

BJP ने सरकार की कार्रवाई पर उठाए सवाल: BJP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा अब तक की गई कार्रवाई अस्पष्ट और संदेह के घेरे में है। उनका आरोप है कि सिर्फ खानापूर्ति के लिए जांच बैठाई गई है और छोटे स्तर के कर्मचारियों की गिरफ्तारी कर सरकार गंभीरता दिखाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में 150 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ रुपए तक की अवैध निकासी की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में राज्य सरकार को श्वेत पत्र जारी कर यह बताना चाहिए कि किन-किन जिलों में कितनी राशि की गड़बड़ी सामने आई है और महालेखाकार ने किन अनियमितताओं की ओर इशारा किया है।

पत्र में पूछे गए 5 बड़े सवाल: BJP

भाजपा ने मुख्यमंत्री से पांच अहम सवालों के जवाब मांगे हैं। इनमें शामिल हैं

“जनता को जवाब देना होगा”

आदित्य साहू ने कहा कि यह मामला सिर्फ वित्तीय अनियमितता का नहीं, बल्कि जनता के पैसे से जुड़े विश्वास का है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों पर निगरानी और ऑडिट की जिम्मेदारी थी, वही अब शक के घेरे में हैं। BJP ने कहा कि “जांच चल रही है” कहकर सरकार अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती। पार्टी ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए राज्य सरकार तुरंत CBI जांच की अनुशंसा करे, ताकि दोषियों के नाम सामने आ सकें और सख्त कार्रवाई हो सके।

ये भी पढ़े: Jharkhand News: रांची में SSC-GD परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

Exit mobile version