CM हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Ranchi: CM हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

टाना भगत समुदाय की समस्याओं के निराकरण आश्वासन दिया: CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के टाना भगत समुदाय की समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर CM श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को टाना भगत समुदाय की समस्याओं के निराकरण के लिए यथोचित सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर CM के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के श्री बुधराम टाना भगत, श्री धनी टाना भगत, श्री ललित टाना भगत, श्री महादेव टाना भगत, श्री बुदु टाना भगत, श्री लक्ष्मण टाना भगत, श्री सुधीर टाना भगत, श्री बिजला टाना भगत सहित विभिन्न जिलों के टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

 

यह भी पढ़े: जब मणिपुर जल रहा है तो पीएम मोदी चुटकुले सुना रहे हैं: Rahul Gandhi

 

 

↑
Exit mobile version