23-07: कांग्रेस का मतलब Corruption और Scam की गारंटी: Babulal Marandi
आरजेडी ने खाया चारा ,कांग्रेस ने गोबर
admin
Babulal Marandi
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने आज कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोला। श्री मरांडी ने छत्तीसगढ़ में हुए गोबर घोटाले पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
— Samachar Plus – Jharkhand Bihar (@samacharplusjb) July 24, 2023
राज्य में कोयला और शराब के घोटाले उजागर हो चुके हैं: Babulal Marandi
श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार और घोटाले की गारंटी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए 246करोड़ के गोबर घोटाले ने कांग्रेस के चरित्र को उजागर किया है। कहा कि इसके पूर्व राज्य में कोयला और शराब के घोटाले उजागर हो चुके हैं।
229 करोड़ रूपए का गोबर कहां गाया?: Babulal Marandi
उन्होंने कहा कि लालू राज में जैसे कागज पर फर्जी बिल बनाकर करोड़ों रुपए चारा के नाम पर लूटे गए थे उसी प्रकार छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने कागज पर ही गोबर की खरीद बिक्री दिखाकर जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपए लूट लिए । कागज पर 246करोड़ रूपए की गोबर की खरीद दिखाई गई।जिसमे 17करोड़ की बिक्री दिखाई गई। फिर 229 करोड़ रूपए का गोबर कहां गाया?
कांग्रेस कभी भी भ्रष्टाचार मुक्त नहीं हो सकती: Babulal Marandi
श्री मरांडी ने कहा कि तीन महिलाओं से 2,82000 किलो गोबर खरीद के बाद उन्हें 5,65000रूपए का भुगतान भी किया गया ।जबकि सच्चाई यह है कि उन तीनो महिलाओं के पास गाय तक नही है। कांग्रेस कभी भी भ्रष्टाचार मुक्त नहीं हो सकती।