CM हेमन्त सोरेन ने HERO एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का किया अनावरण

CM ने मौके पर "पास द बॉल ट्रॉफी टूर" अभियान को लॉन्च करते हुए भारतीय हॉकी टीम को दी शुभकामनाएं

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन ने तीन अगस्त से शुरू होने वाले हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी चेन्नई- 2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का आज अनावरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने “पास द बॉल ट्रॉफी टूर” अभियान को लॉन्च करते हुए भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त कि इस चैंपियनशिप में भारतीय हॉकी टीम बेहतर और शानदार खेल का प्रदर्शन करेगी।

चैंपियनशिप के प्रति उत्साह और आकर्षण बढ़ेगा: CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने कहा कि हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2023 की ट्रॉफी का देश के विभिन्न शहरों में भ्रमण कराया जाना एक बेहतरीन कदम है। इससे ना सिर्फ हॉकी खिलाड़ियों बल्कि खेल प्रेमियों के बीच भी चैंपियनशिप के प्रति आकर्षण और उत्साह का संचार होगा । इसके साथ आम लोगों में भी हॉकी की प्रति लगाव बढ़ेगा।

झारखंड की धरती से निकले हैं कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी: CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का हॉकी से गहरा नाता रहा है। खूंटी और सिमडेगा जैसे जिलों के गांव -गांव में हॉकी बसती है। यहां के बच्चे- बच्चियों में बचपन से ही स्टिक पर “मैजिक” शुरू हो जाती है। ऐसा लगता कि हॉकी के बिना उनकी जिंदगी अधूरी सी है। इसी का नतीजा है कि यहां के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। यहां से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने अपने खेल से झारखंड और देश का नाम रोशन किया है।

भारत पहली बार कर रहा मेजबानी: CM Hemant Soren

ज्ञात हो कि एशियन हॉकी चैंपियनशिप का भारत पहली बार मेजबानी कर रहा है इसका आयोजन चेन्नई में 3 से 12 अगस्त तक हो रहा है। इस चैंपियनशिप में मेजबान भारत समेत दक्षिण कोरिया, मलेशिया, जापान, पाकिस्तान और चीन की टीम मुख्य रूप से भाग ले रही है । ज्ञात हो कि भारत अब तक तीन बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप का विजेता बना है। भारत ने वर्ष 2011, वर्ष 2016 और वर्ष 2018 में खिताब जीता था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, झारखंड के खेल निदेशक श्रीमती सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव श्री विजय शंकर सिंह, हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार, हॉकी झारखंड के सीईओ श्री रजनीश कुमार मौजूद थे।

 

यह भी पढ़े: वर्तमान सरकार नीति एवं नियोजन में विफल, मुख्यमंत्री सिर्फ अखबार में सुर्खियां बटोरना चाहते हैं- सुदेश महतो

Exit mobile version