CM सचिवालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम आयोजित
admin
Ranchi: CM के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यरत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी।
#झारखंड।#रांची – मुख्यमंत्री सचिवालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यरत सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दिलायी शपथ.#NationalVotersDay@HemantSorenJMMpic.twitter.com/fK66B9ST6L
राजीव अरुण एक्का ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष और निर्भीक मतदान करने का संदेश दिया
इस अवसर पर CM के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष और निर्भीक मतदान करने का संदेश दिया। शपथ कार्यक्रम में संयुक्त सचिव श्री राजीव रंजन, प्रधान आप्त सचिव श्री रामदेव शर्मा, आप्त सचिव श्री रमेश प्रसाद सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।