BJP News: योग से विश्व बंधुत्व को मिला बल: Deepak Prakash

Ranchi: BJP: आज पूरी दुनियां में 9 वा अंतर राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पहल से प्रारंभ हुआ अंतर राष्ट्रीय योग दिवस आज केवल दुनिया को आरोग्यता ही नही प्रदान कर रहा बल्कि विश्व बंधुत्व को भी बढ़ावा दे रहा।

BJP News: कोरोना काल में दुनियां ने देखी योग की ताकत….बाबूलाल मरांडी

भाजपा नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोरोना जैसी विश्व व्यापी महामारी में भारत की प्राचीन जीवन पद्धति योग ने टीकाकरण से पहले करोड़ों लोगों को महामारी से लड़ने की ताकत दी।
आज दुनिया भारत की योग परंपरा को तेजी से आत्मसात कर रही है।

BJP News: योग मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है: लक्ष्मीकांत वाजपेई

प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा योग मानव को समस्त प्राणी जगत से जोड़ता है। प्रकृति पर्यावरण से संतुलन बनाना सिखाता है। योग मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है।

BJP News: योग शरीर ,मन और आत्मा के संतुलन से व्यक्ति को सद्गुणों से भरता है: नागेंद्र त्रिपाठी

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा भारत विश्व कल्याण की सोच रखने के कारण ही विश्व गुरु कहलाया। यह संस्कार आज भी भारत के कण कण में व्याप्त है। संकट के काल में भारत अपने पराए प्रिय अप्रिय का भेदभाव नहीं करता। कहा कि यह स्वभाव हमारी संस्कृति परंपरा चिंतन के कारण है। योग शरीर ,मन और आत्मा के संतुलन से व्यक्ति को सद्गुणों से भरता है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि योग एक विज्ञान है,सम्पूर्ण जीवन पद्धति है। धर्म संप्रदाय में विभेद नही करता बल्कि दुनिया को अपना कुटुंब मानता है।

आज पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा सभी 513मंडलों में योग के कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे हजारों को संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की मांगों को लेकर सरकार गंभीर: Dipika Pandey Singh

Exit mobile version