तेल सस्ता तो राहत क्यों नहीं? पहले केंद्र की विफलताओं का जवाब दे भाजपा: Vinod Pandey

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव Vinod Pandey ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राज्य सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड पर उंगली उठाने से पहले भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार की आर्थिक विफलताओं और महंगाई की मार झेल रही जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल हुआ सस्ता, फिर भी जनता को राहत नहीं: Vinod Pandey

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए विनोद पांडेय ने भाजपा की आर्थिक नीतियों और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री और प्रवक्ता टीवी चैनलों पर आकर लगातार झूठ परोस रहे हैं, लेकिन जनता अब उनकी सच्चाई समझ चुकी है।

झामुमो महासचिव ने भाजपा के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाते हुए कहा:

जनता को एटीएम मशीन समझ लिया है: Vinod Pandey

विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीति बेहद साफ है—जब तेल महंगा हो तो पूरा बोझ आम जनता की जेब पर डाल दो, और जब तेल सस्ता हो तो ‘पुराने घाटे’ की मनगढ़ंत कहानी सुनाकर वसूली जारी रखो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को केवल एक एटीएम (ATM) मशीन समझ लिया है, जिससे लगातार पैसा निकाला जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जब कीमतें कम होती हैं, तो भाजपा यह नया तर्क देने लगती है कि पेट्रोल-डीजल के दाम केवल कच्चे तेल की दरों से तय नहीं होते। यह दोहरा रुख उनकी आर्थिक विफलता को उजागर करता है। साथ ही, उन्होंने गिरते रुपये को लेकर भी केंद्र को घेरा और कहा कि रुपया गिर नहीं रहा, बल्कि केंद्र सरकार उसे संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

हेमंत सोरेन सरकार का काम बनाम भाजपा का भ्रम

झामुमो महासचिव ने स्पष्ट किया कि जहां एक तरफ भाजपा के पास जनता के असल मुद्दों पर कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार लगातार धरातल पर काम कर रही है।

राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याण, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। भाजपा केवल अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भ्रम और निराधार आरोपों की राजनीति कर रही है, जिसका जवाब झारखंड की जनता समय आने पर जरूर देगी।

यह भी पढ़े: Bihar Politics: दिल्ली से लौटते ही नीतीश कुमार के आवास पहुंचे Samrat Choudhary

Exit mobile version