Bihar News: बिहार के 6 जिलों में आज ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही 15 मिनट बंद रहेंगी लाइटें

पटना समेत 6 जिलों में सिविल डिफेंस मॉकड्रिल, शाम 7 बजे होगा ब्लैकआउट

Bihar News: बिहार में गुरुवार को नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखने के लिए बड़े स्तर पर सिविल डिफेंस मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान पटना समेत राज्य के 6 जिलों में शाम 7 बजे 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट किया जाएगा। यह अभ्यास भारत सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह किसी खतरे की स्थिति नहीं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी का हिस्सा है।

इन जिलों में होगा ब्लैकआउट: Bihar News

ब्लैकआउट और मॉकड्रिल का आयोजन इन जिलों में किया जाएगा

सायरन बजते ही लागू होगा ब्लैकआउट: Bihar News

शाम 7 बजे करीब 2 मिनट तक सिविल डिफेंस का सायरन बजेगा। इसे हवाई हमले की चेतावनी के संकेत के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। सायरन बजते ही

ब्लैकआउट 15 मिनट तक लागू रहेगा।

राहत और बचाव एजेंसियां करेंगी अभ्यास: Bihar News

मॉकड्रिल के दौरान पुलिस, फायर ब्रिगेड, National Disaster Response Force, SDRF, एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीमें राहत एवं बचाव अभियान का अभ्यास करेंगी। चौक-चौराहों और सरकारी वाहनों के सायरन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

पटना में इन जगहों पर होगा सिमुलेशन: Bihar News

राजधानी पटना में कई प्रमुख स्थानों को सिमुलेशन साइट बनाया गया है

इन स्थानों पर काल्पनिक हवाई हमले की स्थिति तैयार कर राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।

अस्पताल और जरूरी सेवाएं रहेंगी चालू: Bihar News

प्रशासन ने कहा है कि ब्लैकआउट का असर जरूरी और इमरजेंसी सेवाओं पर नहीं पड़ेगा। अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। हालांकि अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि रोशनी बाहर दिखाई न दे, इसके लिए पर्दों और कवर का इस्तेमाल किया जाए।

प्रशासन ने लोगों से मांगा सहयोग

पटना DM डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि मॉकड्रिल को सफल बनाने के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और इसे नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तौर पर गंभीरता से लें।

ये भी पढ़े: झामुमो के पत्र पर JMM का पलटवार, Pratul Shah Deo बोले- PM मोदी राष्ट्रहित में कर रहे काम

Exit mobile version