TrendingCrimeHeadlinesJharkhandPoliticsStates

Jharkhand: 5 लाख के इनामी समेत 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर

लातेहार में JJMP उग्रवादी ब्रजेश यादव और एरिया कमांडर अवधेश लोहरा ने पुलिस के सामने हथियार डाले, आईजी बोले- "यह एक अच्छा संदेश है।"

लातेहार: Jharkhand Police को नक्सल विरोधी अभियान में बुधवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लातेहार में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (JJMP) के दो बड़े उग्रवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

सरेंडर करने वालों में 5 लाख रुपये का इनामी उग्रवादी ब्रजेश यादव और एरिया कमांडर अवधेश लोहरा शामिल हैं।

Jharkhand: पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत

दोनों उग्रवादियों ने बुधवार को लातेहार पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। इस मौके पर पलामू के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, लातेहार एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ कमांडेंट यादराम बुनकर मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों ने दोनों को माला पहनाकर मुख्यधारा में लौटने पर उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने इस सरेंडर को एक “अच्छा संदेश” बताते हुए कहा कि यह अन्य भटके हुए उग्रवादियों को भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करेगा।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: बम धमाके से दहली दिल्ली के पुलवामा से जुड़े हैँ तार! !! किसकी है कार ? घंटो पहले पकड़ा गया था 2900 किलो RDX

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button