Bihar News: जेल में बाहुबली Anant Singh की बिगड़ी तबीयत, जेल प्रशासन ने करवाया अस्पताल में भर्ती
admin
Anant Singh
Bihar News: पूर्व विधायक Anant Singh की तबीयत अचानक जेल बिगड़ गई थी। उन्हें पेट में काफी पीड़ा हो रहा था। इसके पश्चात उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत अचानक ख़राब हो गई। बेऊर जेल के डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने आईजीआईएमएस पटना में भर्ती करवाया गया है। अनंत सिंह का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। दरअसल, पूर्व विधायक की जेल में अचानक तबीयत ख़राब हो गई थी। उन्हें पेट में काफी तेज़ दर्द हो रहा था। इसके पश्चात उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच में पेट से जुड़ी कुछ बीमारी की बात सामने आई है। आईजीआईएमएस के डॉक्टरों की टीम पूर्व विधायक का इलाज कर रही है।
Anant Singh: पेट दर्द से जुड़ी समस्या की शिकायत
जेल प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार, अनंत सिंह को पहले से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज है। कुछ दिन पूर्व उन्हें तेज बुखार भी हुआ था। उन्होंने पेट से जुड़ी समस्या की शिकायत जेल प्रशासन से की। इसके पश्चात उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच के पश्चात जेल अस्पताल के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आईजीआईएमएस पटना में भर्ती करवाया। आईजीआईएमएस में कड़ी सुरक्षा के बीच में अनंत सिंह का इलाज चल रहा है।