बाबूलाल मरांडी ने अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, बोले- जान नहीं देनी, अभी लंबी लड़ाई लड़नी है
Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंचकर अनशन के दौरान बीमार पड़े छात्रों का हालचाल जाना। उन्होंने पलामू के छात्र राहुल क्रांति और कोडरमा के छात्र ब्रजकिशोर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा संघर्ष जारी रखने का हौसला दिया।
अनशनकारी छात्रों का जाना हाल
बाबूलाल मरांडी ने बताया कि JPSC-JSSC मामले की CBI जांच और युवाओं के अधिकारों की मांग को लेकर छात्र कई दिनों से अनशन पर बैठे हैं। इसी दौरान पलामू निवासी छात्र राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं लगातार बारिश में धरना देने के कारण कोडरमा के छात्र ब्रजकिशोर की भी तबीयत खराब हो गई।
नेता प्रतिपक्ष ने अस्पताल पहुंचकर दोनों छात्रों से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
“अभी जान नहीं देनी, लंबी लड़ाई लड़नी है”
बाबूलाल मरांडी ने छात्रों से कहा कि वे अपना जीवन खतरे में न डालें।
उन्होंने कहा,
“इस हठधर्मी सरकार के चलते अभी जान नहीं देनी है। अभी आप लोगों को लंबी लड़ाई लड़नी है।”
उन्होंने छात्रों के साहस और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि उनका आंदोलन केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है।
राहुल क्रांति के मामले का किया जिक्र
बाबूलाल मरांडी ने राहुल क्रांति के मामले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा में अच्छे अंक मिलने के बावजूद उनका चयन नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि झारखंड ऐसा राज्य है जहां “पार्ट-पार्ट में रिजल्ट जारी किए गए”, जिससे अभ्यर्थियों के बीच कई सवाल खड़े हुए। उन्होंने दावा किया कि राहुल क्रांति ने इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फैसला उनके पक्ष में आने के बाद भी उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई।
मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और JSSC ने मामले को डबल बेंच में चुनौती दी है, जिससे छात्रों को न्याय मिलने में और देरी हो रही है।
JPSC-JSSC अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि JPSC और JSSC के अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक, सचिव सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल पद से हटाया जाए।
उन्होंने कहा कि कथित अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए और पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए।
“युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़”
बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 के बाद हुई कई भर्ती परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं।
उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल कुछ छात्रों की लड़ाई नहीं, बल्कि झारखंड के उन सभी युवाओं की आवाज है जो निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और न्याय की मांग कर रहे हैं। सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
-
Jharkhand Police Digital: E-Summon और E-Sakshya की ट्रेनिंग, एक क्लिक में भेजा जाएगा समन -
वोटिंग के बीच हुमायूं कबीर हिरासत में, नंदीग्राम में कांग्रेस के गंभीर आरोप -
चुनाव आयोग तक विपक्ष का मार्च रोका, राहुल गांधी समेत सांसद सड़क पर बैठे; SIR को लेकर विरोध -
8 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे शिवराज, कृषि विभाग ने तेज की तैयारियां -
एल. ख्यांग्ते की बेल पर 7 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई, CID कोर्ट पहले कर चुका है खारिज -
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के ब्रह्मभोज में पहुंचे हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि -
उलिहातू पहुंचे bjp प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, जनजातीय समाज के सम्मान को लेकर दिया बड़ा बयान -
6 अक्टूबर को कोडरमा में बैठक, 8 अक्टूबर के ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ की बनेगी रणनीति -
हजारीबाग पहुंचे 5.83 लाख पर्यटक, 106 विदेशी सैलानियों ने भी किया दीदार -
बेवेल डायरेक्टर मिथिलेश सिंह और बेटे नवीन के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, CID की छापेमारी जारी -
BJP के नए झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ उमड़े कार्यकर्ता -
JSCA स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले पुलिस अलर्ट, टिकट कालाबाजारी पर सख्ती -
JSSC TGT शिक्षक नियुक्ति केस: 150 अंक वाले का चयन, 166 अंक वाले को नौकरी नहीं; फैक्ट फाइंडिंग कमिटी में सुनवाई -
Ranchi T20 Match: 9 अक्टूबर के मैच को लेकर बड़ी तैयारी, फर्जी और ब्लैक टिकट पर प्रशासन सख्त -
Asian Games 2026 में गोल्ड जीतने वाली झारखंड की हॉकी खिलाड़ियों से मिले CM हेमंत सोरेन, मिठाई खिलाकर किया सम्मान -
भारत के 21 गोल्ड समेत 85 मेडल, एशियाड में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन -
रांची में विकास कार्यों पर DC सख्त, BDO-CO को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश -
भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता क्रिकेट गोल्ड -
हजारीबाग में जितिया पर महंगाई की मार, 400 रुपये किलो बिकी सतपुतिया; फल-सब्जियों के दाम बढ़े -
9 महीने में कई थानेदार और सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, खाकी पर उठे सवाल
