Babulal Marandi का मल्लिकार्जुन खरगे पर हमला, हफीजुल हसन के इस्तीफे की मांग क्यों नहीं?
admin
Babulal Marandi
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के रांची दौरे से पहले बीजेपी नेता Babulal Marandi ने तीखा सवाल दागा है। उन्होंने पूछा कि क्या खरगे झारखंड आकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंत्री हफीजुल हसन का इस्तीफा मांगेंगे?
झारखंड में @INCIndia के “राष्ट्रीय अध्यक्ष” @kharge जी संविधान बचाने की बात करने आ रहे हैं, तो क्या सबसे पहले आते ही वे @HemantSorenJMM से हाफ़िज़ुल हसन के इस्तीफ़े की माँग करेंगे? क्योंकि ऐसे संविधान विरोधी व्यक्ति के साथ गठबंधन में बने रहना और उसी समय संविधान बचाओ रैली करना तो…
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे संविधान की रक्षा के नाम पर रैली करने आ रहे हैं, लेकिन उन्हीं की पार्टी और सहयोगी गठबंधन में ऐसे लोगों के साथ सत्ता में हैं जो खुद संविधान विरोधी मानसिकता रखते हैं। मरांडी ने आरोप लगाया कि हफीजुल हसन जैसे व्यक्ति को मंत्री बनाए रखना और साथ ही संविधान बचाओ रैली करना दोहरी राजनीति का उदाहरण है।
यह रैली एक साजिश है: Babulal Marandi
मरांडी ने यह भी दावा किया कि यह रैली एक साजिश है, जिसका मकसद नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी से जुड़े आरोपों से जनता का ध्यान भटकाना है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में फैसले केवल एक परिवार तक सीमित हों, वह संविधान की बात करके जनता को गुमराह नहीं कर सकती।
संविधान की चिंता या राजनीतिक रणनीति: Babulal Marandi
भाजपा नेता का कहना है कि कांग्रेस की संविधान के प्रति चिंता दिखावटी है और वह केवल अपने राजनीतिक हितों के लिए ऐसे आयोजनों का सहारा ले रही है।