CM Hemant Soren से मिले आलमगीर आलम, झारखंड की राजनीति में बढ़ी हलचल
हेमंत सोरेन से मिले पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस-JMM में हलचल
admin
Hemant Soren
Ranchi: Alamgir Alam की रिहाई के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जमानत पर जेल से बाहर आने के दूसरे दिन ही पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने मुख्यमंत्री Hemant Sorenसे मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात में आलमगीर आलम के साथ उनकी पत्नी और पाकुड़ विधायक Nishat Alam, कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम तथा गांडेय विधायक Kalpana Soren भी मौजूद रहीं।
जमानत के बाद बढ़ी राजनीतिक सक्रियता: Hemant Soren
गौरतलब है कि Supreme Court of India से जमानत मिलने के बाद आलमगीर आलम बुधवार को जेल से बाहर आए थे। रिहाई के बाद उनके रांची स्थित आवास पर झारखंड सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद और कांग्रेस-झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर मुलाकात की थी। अब मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं। हालांकि आलमगीर आलम ने इसे केवल “औपचारिक मुलाकात” बताया है।
“कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद लेंगे फैसला”: Hemant Soren
मुलाकात के बाद आलमगीर आलम ने कहा कि वह पहले अपना मेडिकल चेकअप करवाएंगे और उसके बाद पाकुड़ क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से मुलाकात और चर्चा के बाद ही आगे की राजनीतिक रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री और आलमगीर आलम की यह मुलाकात आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति पर असर डाल सकती है। कांग्रेस और झामुमो के भीतर भी इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग राजनीतिक संकेत निकाले जा रहे हैं।