झारखंड को तबाह कर अब दूसरे राज्यों में झाँक रहा है झामुमो: BJP

भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा वार

Ranchi: झामुमो की हालिया प्रेस वार्ता पर BJP ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने इसे “गिद्ध राजनीति” का घिनौना उदाहरण बताते हुए कहा कि झामुमो अब न सिर्फ नैतिकता बल्कि संवेदनशीलता भी खो चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो अब “सेलेक्टिव पॉलिटिक्स” पर उतर आया है, जहां अपराध पर प्रतिक्रिया पार्टी की पहचान देखकर दी जाती है।

अपने राज्य में मौन, दूसरों के मामलों में आक्रोश: BJP’S Ajay Shah

अजय साह ने सवाल उठाया कि जब कोलकाता के आर.जे. कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ बलात्कार हुआ था, तब झामुमो की पूरी लीडरशिप चुप क्यों थी? इसी तरह, जब कोलकाता लॉ कॉलेज में इंडिया गठबंधन से जुड़े छात्र नेता पर गैंगरेप का आरोप लगा, तो भी झामुमो ने एक बयान तक नहीं दिया।
उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, “क्या झामुमो अपराध की गंभीरता अपराधी की पार्टी देखकर तय करता है?”

BJP News: झारखंड की जिम्मेदारी छोड़, दूसरे राज्यों में घुसपैठ: Ajay Shah

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड में महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और कानूनी जवाबदेही की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने पलामू के शेल्टर होम की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि जब एक नाबालिग लड़की ने खुलेआम अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, तो सरकार आरोपियों को बचाने में जुट गई।

लातेहार स्कूल में हुए यौन शोषण मामले को लेकर भी भाजपा ने सरकार की नाकामी को उजागर किया। अजय साह ने बताया कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

राज्य महिला आयोग तक नहीं, थाने केवल नाम के: BJP

भाजपा का आरोप है कि झामुमो सरकार में राज्य महिला आयोग अब तक गठित नहीं हुआ है, बाल कल्याण समिति (CWC) कागजों पर सीमित है, और महिला थाने केवल नेमप्लेट तक सिमट कर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा की पूरी प्रणाली ध्वस्त हो चुकी है।

“ओडिशा पर सख्ती, झारखंड में चुप्पी क्यों?”

भाजपा ने स्पष्ट किया कि ओडिशा की घटना में वे दोषियों को बख्शने के मूड में नहीं हैं और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन उन्होंने झामुमो को चेताया कि दूसरों को उपदेश देने से पहले उन्हें झारखंड की जनता के प्रति अपनी जवाबदेही निभानी चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: हूल दिवस पर हथियारों के साथ पकड़े गए संदिग्धों को लेकर गरमाई Jharkhand की राजनीति

 

 

 

Exit mobile version