HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

झामुमो में आंदोलनकारियों को मिला अपमान: Babulal Marandi

गुरुजी ने हमेशा गलत का विरोध करना सिखाया.... लॉबिन हेंब्रम

Ranchi: भाजपा में लगातार शामिल होने का तांता लगा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के कल भाजपा में शामिल होने के बाद आज झामुमो के कद्दावर नेता 5 बार से विधायक रहे लोबीन हेंब्रम ने भी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,असम सरकार के मुख्यमंत्री एवम झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी श्री हिमंत विश्व शरमा ,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उन्हें विधिवत भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन,मधु कोड़ा,सीता सोरेन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की फिजा बदल रही है। परिवर्तन की बयार बह रही है। आज अलग राज्य केलिए खून पसीना बहाकर आंदोलन को सींचने वाले अपमानित हो रहे ,और दलाल बिचौलिए सत्ता का सुख भोगते हुए मालामाल हो रहे हैं।

भाजपा का इरादा मजबूत है

उन्होंने कहा कि जिन्हें झारखंड का दर्द है,जिन्हे मिट्टी से प्यार है,संस्कृति को बचाना चाहते हैं वे झामुमो छोड़कर भाजपा में आ रहे। चंपाई सोरेन,लॉबीन हेंब्रम,जैसे लोगों में यही भरोसा और विश्वास बढ़ा । भाजपा ने अलग राज्य दिया। ढाई वर्ष बीतते बीतते श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने अपनी सरकार में अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया। भाजपा का इरादा मजबूत है।पार्टी जो कहती है वही करती है।इस बात को लोविन हेंब्रम ने भी पहचाना।

उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासी समाज के विकास केलिए संकल्पित है,समर्पित है। अटल जी ने केंद्र में अलग जनजाति मंत्रालय का गठन किया। संथाली भाषा को संविधान की 8 वीं अनुसूची में शामिल कराया। आज नरेंद्र मोदी जी की सरकार में सर्वाधिक जनजाति समाज के मंत्री हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर न सिर्फ राज्य का गठन हुआ बल्कि मोदी सरकार ने बिरसा जयंती को जनजाति गौरव दिवस भी घोषित किया।

आज देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति संथाल आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी हैं। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज में भाजपा के प्रति विश्वास रोज बढ़ रहा है।

Babulal Marandi ने लौबीन हेंब्रम को हस्ताक्षरित सदस्यता फॉर्म भी दिए

सदस्यता ग्रहण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोबिन हेंब्रम ने कहा कि झामुमो छोड़ने केलिए आज आंदोलनकारियों को मजबूर होना पड़ रहा है। अब झामुमो गुरुजी का झामुमो नही रहा।अब तीर धनुष में वो दम नही रहा।अब झामुमो दलाल बिचौलियों का झामुमो हो गया।
कहा कि बचपन से 2024तक ईमानदारी से पार्टी की सेवा की।

Babulal Marandi News: भाजपा में आकर मैं खुशी का अनुभव कर रहा हूं

उन्होंने कहा कि हम सब श्रद्धेय गुरूजी शिबू सोरेन के अनुयायी रहे ।उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को गलत कार्यों का विरोध करना सिखाया।आज हम सब उनके बताए रास्ते पर चलकर जब सदन से सड़क तक झारखंड के विरोध में होने वाले निर्णयों का विरोध कर रहे तो कोई सुनने वाला नहीं।उल्टा हमलोग अपमानित होने को मजबूर हुए। ऐसे में उस दल में रहने का कोई औचित्य नहीं। कहा कि भाजपा में आकर मैं खुशी का अनुभव कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि राज्य में जल, जंगल, जमीन की लूट हो रही है। आदिवासी मूलवासी की भावनाओं के खिलाफ निर्णय हो रहे। गुरुजी ने शराब का विरोध किया और हेमंत सरकार शराब बेच रही।

उन्होंने कहा कि आज झारखंड की अस्मिता पहचान खतरे में है।बांग्लादेशी घुसपैठियों से राज्य की डेमोग्राफी बदल गई है। घुसपैठिए आदिवासी बेटियों से शादी कर जमीन हथिया रहे।मारपीट कर गांव छोड़ने को मजबूर कर रहे।आज गाय बथान में क्या हो रहा,गोपीनाथ पुर में क्या हो रहा?लेकिन झामुमो को तुष्टिकरण,वोट बैंक की चिंता है।

यह भी पढ़े: JioBharat ने चीनी फोंस की कर दी छुट्टी, 1000 रूपए से काम के सेगमेंट में बना किंग

उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड बचाने की लड़ाई लड़ रही है।भाजपा ने अलग राज्य दिया।बनाया है तो बचाएगी भी और विकास भी करेगी।

यह भी पढ़े: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित Jharkhand Bhawan में लहराया गया तिरंगा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button