झारखंड BJP के विधानसभा विस्तारक का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम प्रारंभ

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधानसभा विस्तारक का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम रांची के चिरौंदी स्थित शगुन बैंक्वेट हॉल में प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी ने किया।

BJP News: बेवजह बहस करके किसी को पराजित नहीं किया जा सकता है

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने इस अभ्यास वर्ग में उपस्थित विधानसभा विस्तारकों से अपने लंबे राजनीतिक अनुभव को साझा करते कई टिप्स दिए। उन्होंने विस्तारकों को अपनी बातें कम बोलते हुए सामने वाले की बातें अधिक सुनने का सुझाव दिया। कहा कि बेवजह बहस करके किसी को पराजित नहीं किया जा सकता है।

बल्कि विचारों और नीतियों से जीत हासिल किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने विस्तारकों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसी कार्यकर्ता के घर ही भोजन करने का भी सुझाव दिया।

इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी पूरी मजबूती से लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई। अभ्यास वर्ग को संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा जी ने भी संबोधित किया। वहीं मौके पर प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, केंद्रीय विस्तारक टोली के सदस्य मनोज कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह सहित काफी संख्या में विधानसभा विस्तारक उपस्थित थे। जबकि इस कार्यक्रम का संचालन मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड के संबंध में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: Babulal Marandi

 

 

Exit mobile version